12.7 C
London
Sunday, June 14, 2026
Homeभोपालभाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की पुत्री के निधन पर शोक की लहर; पूर्व गृह मंत्री सहित दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Published on

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सुपुत्री सुरभि अग्रवाल के असामयिक निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर है। सुरभि अग्रवाल लंबे समय से अस्वस्थ चल रही थीं। उनके निधन की सूचना मिलते ही बैतूल स्थित उनके निवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वाले नेताओं और शुभचिंतकों का तांता लग गया। पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने साझा किया दुख भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बैतूल पहुँचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने दिवंगत सुरभि अग्रवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त खंडेलवाल परिवार से भेंट कर उन्हें ढांढस बंधाया। डॉ. मिश्रा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

शीर्ष नेतृत्व ने जताया शोक सुरभि अग्रवाल के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर सहित भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सभी नेताओं ने इसे खंडेलवाल परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है। अंतिम संस्कार और विदाई जानकारी के अनुसार, सुरभि अग्रवाल एक ‘स्पेशल चाइल्ड’ थीं और लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों से जूझ रही थीं। उनका अंतिम संस्कार बैतूल के कोठी बाजार स्थित मोक्षधाम में किया गया, जहाँ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक और गणमान्य व्यक्ति उन्हें अंतिम विदाई देने पहुँचे।

Read Also :- बीएचईएल में 55वें राष्ट्रीय सुरक्षा पखवाड़े का भव्य शुभारंभ: सुरक्षित उत्पादन ही संस्थान की असली शक्ति — ईडी

Latest articles

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...

प्रशांत महासागर में सक्रिय हुआ ‘सुपर अल नीनो’, भारत के लिए बढ़ी चिंता, सूखे की आशंका 60 फीसदी

नई दिल्ली/भोपाल। अमेरिकी मौसम एजेंसी एनओएए (NOAA) ने प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के...

More like this

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...

पुराने शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग, केंद्रीय शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के भोपाल प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी...