18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशहबाज शरीफ ने PM मोदी को दिया पाकिस्तान आने का न्योता? क्या...

शहबाज शरीफ ने PM मोदी को दिया पाकिस्तान आने का न्योता? क्या है वजह

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान ने आठ सालों में पहली बार किसी भारतीय नेता को आधिकारिक रूप से पाकिस्तान आने का न्योता भेजा है. पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पीएम नरेंद्र मोदी को पाकिस्तान बुलाया है. शहबाज शरीफ ने पीएम मोदी को अक्टूबर के महीने में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन में शामिल होने का आग्रह किया है.

पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ के मुताबिक, रविवार के दिन आधिकारिक सूत्रों ने प्रधानमंत्री मोदी को पाकिस्तान आने का न्योता दिए जाने की जानकारी दी है.सूत्रों के मुताबिक, पीएम शहबाज शरीफ ने 15-16 अक्टूबर को इस्लामाबाद में आयोजित होने वाली एससीओ की बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी के साथ-साथ सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को न्योता भेजा है.

पिछली बार पाकिस्तान ने 8 साल पहले 2016 में पीएम मोदी को सार्क ) की बैठक में आमंत्रित किया था. हालांकि, भारत ने सार्क की बैठक का बहिष्कार कर दिया था जिसके बाद से इसकी बैठक आयोजित नहीं हुई और यह क्षेत्रीय संगठन भी लगभग निष्क्रिय बना हुआ है.

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए माना जा रहा है कि पीएम मोदी एससीओ की बैठक के लिए पाकिस्तान नहीं जाएंगे हालांकि, रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है भारत बैठक में अपना प्रतिनिधि भेज सकता है जैसा कि पहले होता रहा है.

पीएम मोदी एससीओ की बैठकों में नियमित रूप से हिस्सा लेते रहे हैं लेकिन पाकिस्तान से पहले कजाकिस्तान में आयोजित एससीओ की बैठक में भी नहीं पहुंच पाए थे. जुलाई में आयोजित बैठक के समय ही भारत में संसद का सत्र चल रहा था जिसे देखते हुए पीएम मोदी बैठक में शामिल नहीं हो पाए थे.

भारत में आयोजित एससीओ की बैठक में शामिल हुए थे बिलावल भुट्टो
भारत में पिछले साल मई में आयोजित एससीओ की बैठक में पाकिस्तान के तत्कालीन विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने हिस्सा लिया था. एससीओ राष्ट्राध्यक्षों की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई थी जिसके लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को बुलावा भेजा गया था. लेकिन इससे पहले कि पाकिस्तान बैठक में शामिल होने, न होने का फैसला कर पाता, भारत ने इस बैठक को वर्चुअली आयोजित करने की घोषणा कर दी थी.

एससीओ यूरेशियाई देशों का राजनीतिक, आर्थिक और सुरक्षा गठबंधन है, जिसकी स्थापना 2001 में चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान ने की थी. तब से इसका विस्तार हुआ और इसमें भारत, पाकिस्तान और ईरान पूर्ण सदस्यता मिली है जबकि अफगानिस्तान, बेलारूस और मंगोलिया ऑब्जर्वर देश के रूप में शामिल हुए हैं

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...