8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशहबाज, यूनुस, मसूद... D-8 समिट के लिए मिस्र पहुंच रहे बड़े मुस्लिम...

शहबाज, यूनुस, मसूद… D-8 समिट के लिए मिस्र पहुंच रहे बड़े मुस्लिम देशों के नेता, जानें क्या है ये संठगन, दुनिया की नजर

Published on

काहिरा

मिस्र की राजधानी काहिरा में D-8 (डेवलपिंग-8) शिखर सम्मेलन की तैयारी आखिरी दौर में है और समिट के लिए नेता पहुंचना शुरू हो गए हैं। आठ मुस्लिम बाहुल्य विकासशील देशों का यह शिखर सम्मेलन गुरुवार को शुरू होगा। इसमें मेजबान मिस्र अलावा तुर्की, ईरान, पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, मलेशिया और नाइजीरिया भाग लेंगे। समिट सदस्य देशों के बीच आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा के लिए है लेकिन इस मीटिंग पर इसलिए भी नजर है क्योंकि ये बैठक ऐसे समय हो रही है, जब पश्चिम एशिया में हालिया दिनों में हलचल देखने को मिली है। बैठक में पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ और बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस भी शामिल होंगे।

ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान भी D-8 समिट में हिस्सा लेंगे। ये इसलिए खास है क्योंकि एक दशक से भी ज्यादा समय बाद कोई ईरानी राष्ट्रपति मिस्र की यात्रा कर रहा है। मिस्र और ईरान के बीच संबंध हाल के दशकों में तनावपूर्ण रहे हैं लेकिन पिछले साल गाजा संकट के उभरने के बाद से दोनों देशों ने उच्च स्तरीय राजनयिक संपर्क बढ़ाए हैं। मिस्र ने गाजा में मध्यस्थ की भूमिका निभाई है।

शहबाज और यूनुस भी पहुंचेंगे
बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मुहम्मद यूनुस डी-8 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए बुधवार को मिस्र रवाना हो गए हैं। शिखर सम्मेलन में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व करने के लिए डॉक्टर यूनुस खुद गए हैं। यूनुस के पास इस साल अगस्त में शेख हसीना की सरकार गिरने के बाद से देश की सत्ता की कमान है।

पाकिस्तान के प्रधान मंत्री शहबाज शरीफ D-8 समिट के लिए 18 से 20 दिसंबर तक काहिरा में रहेंगे। पाक मीडिया के मुताबिक, शहबाज शरीफ के गाजा और लेबनान में मानवीय संकट और पुनर्निर्माण चुनौतियों पर समिट के विशेष सत्र में भाग लेने की उम्मीद है। इस दौरान पश्चिम एशिया में इजरायल की आक्रामकता पर भी बात होगी।

साल 1997 में बना था D-8
D-8 की शुरुआत दक्षिण पूर्व एशिया से लेकर अफ्रीका तक के देशों के बीच आर्थिक सहयोग को बेहतर बनाने के लिए हुई। D-8 27 साल पुराना है, इसकी स्थापना 1997 में इस्तांबुल में हुई थी। समूह का उद्देश्य सदस्य देशों के बीच आर्थिक के साथ सामाजिक संबंधों को मजबूत करना है। यह संगठन विकासशील देशों के बीच व्यापार, निवेश और सहयोग को बढ़ावा देता है।

D-8 के सदस्य देशों की कुल जनसंख्या एक अरब से अधिक है, जो एक विशाल बाजार का प्रतिनिधित्व करता है। इन देशों का संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद (GDP) लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर है। ऐसे में यह संगठन वैश्विक अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आर्थिक के साथ-साथ दूसरे मुद्दों पर भी संगठन बयान जारी करता रहा है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...