9.3 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतो बांग्लादेश में सैन्य अड्डा बनाना चाहता था अमेरिका? शेख हसीना का...

तो बांग्लादेश में सैन्य अड्डा बनाना चाहता था अमेरिका? शेख हसीना का इनकार, चीन ने की तारीफ

Published on

बीजिंग

चीन ने मंगलवार को बांग्लादेश में दूसरे देश के सैन्य हवाई अड्डे को मंजूरी देने से इनकार करने के फैसले के लिए प्रधानमंत्री शेख हसीना की प्रशंसा की। चीन ने कहा कि यह बांग्लादेशी लोगों की मजबूत राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबत करता है। हसीना ने किसी देश का नाम लिए बिना रविवार को कहा था कि बांग्लादेश में एक दूसरे देश का सैन्य हवाई अड्डा बनाने की अनुमति देने पर उन्हें सात जनवरी के चुनाव में निर्बाध रूप से दोबारा निर्वाचित कराने में मदद करने की पेशकश की गई थी। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री ने पेशकश करने वाले देश के नाम उजागर नहीं किया है लेकिन कहा कि ”प्रस्ताव एक श्वेत व्यक्ति की ओर से आया था”। माना जा रहा है कि यह पेशकश अमेरिका की ओर से की गई थी।

अमेरिका और हसीना सरकार में तनातनी
हसीना का दक्षिण एशिया में सामरिक रूप से अहम बांग्लादेश में 2009 से शासन है और उन्होंने जनवरी में पांचवे कार्यकाल के लिए जीत दर्ज की। इस चुनाव का पूर्व प्रधानमंत्री खालिद जिया नीत मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशलिस्ट पार्टी (बीएनपी) ने बहिष्कार किया था। इस चुनाव के दौरान अमेरिका ने जमकर शेख हसीना का विरोध किया। यहां तक कि अमेरिका ने बांग्लादेश के पूर्व सैन्य प्रमुख पर भ्रष्टाचार के कथित आरोपों में प्रतिबंध भी लगाया है। अमेरिका ने यह भी कहा है कि वह बांग्लादेश में मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर चिंतित और कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

चीन ने शेख हसीना की जमकर की तारीफ
चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ नींग ने हसीना के इनकार को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा, ”चीन ने प्रधानमंत्री हसीना के बयान पर संज्ञान लिया है, जो बांग्लादेशी लोगों की स्वतंत्र रहने और बाहरी दबाव से न डरने की राष्ट्रीय भावना को दर्शाता है।” माओ ने कहा कि कुछ देश अपने स्वार्थों के लिए दूसरे देशों के चुनावों, आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करते हैं, क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को कमजोर करते हैं, और अपनी आधिपत्यवादी, धमकाने वाली प्रकृति को पूरी तरह से उजागर करते हैं। प्रवक्ता ने कहा कि चीन, बांग्लादेश का इस लिहाज से दृढ़ता से समर्थन करता है कि वह अपनी संप्रभुता, स्वतंत्रता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करे।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...