11.8 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयशेख हसीना पर दबाव बनाना बंद करो, नहीं तो... बांग्लादेश को लेकर...

शेख हसीना पर दबाव बनाना बंद करो, नहीं तो… बांग्लादेश को लेकर भारत ने अमेर‍िका को सालभर पहले दी थी चेतावनी

Published on

वॉशिंगटन/ढाका

बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शन के बाद पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सत्ता से हाथ धोना पड़ा है। वॉशिंगटन पोस्ट में बांग्लादेश की राजनीति को लेकर बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट में भारतीय और अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा कि शेख हसीना के बांग्लादेश से भागने के एक साल पहले भारतीय अधिकारियों ने अपने अमेरिकी समकक्षों से बांग्लादेश की पूर्व पीएम पर दबाव डालना बंद करने को कहा था। जनवरी 2024 में बांग्लादेश में चुनाव हुए थे। लेकिन इससे पहले हजारों विरोधियों को शेख हसीना ने जेल में डाल दिया था। अमेरिका ने इसकी सार्वजनिक तौर पर आलोचना की थी।

अमेरिकी प्रशासन बांग्लादेश पुलिस की एक इकाई पर प्रतिबंध भी लगा चुका है, जिस पर शेख हसीना के नेतृत्व में न्यायेतर अपहरण और हत्या का आरोप लगा है। इसके साथ ही लोकतंत्र को कमजोर करने या मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले बांग्लादेशियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की भी धमकी दी थी। रिपोर्ट के मुताबिक उच्च स्तरीय बैठकों की एक शृंखला के दौरान, भारतीय अधिकारियों ने अमेरिका से बांग्लादेश के बारे में अपने लोकतंत्र समर्थक बयानबाजी को कम करने का आग्रह किया था। कथित तौर पर इसे लेकर तर्क दिया गया कि अगर विपक्ष चुनावों के जरिए सत्ता हासिल करती है तो इससे बांग्लादेश इस्लामी समूहों का केंद्र बन जाएगा जो भारत के लिए खतरा बन सकता है।

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...