11.6 C
London
Thursday, April 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसोलोमन द्वीप में 7.0 की तीव्रता का भीषण भूकंप, प्रशांत महासागर में...

सोलोमन द्वीप में 7.0 की तीव्रता का भीषण भूकंप, प्रशांत महासागर में सुनामी की चेतावनी जारी

Published on

वेलिंगटन (न्यूजीलैंड)

सोलोमन द्वीप के पास सुबह 7.0 तीव्रता के भूकंप के जबरदस्त झटके महसूस किए गए। भूकंप के कारण पूरे द्वीपीय इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी है। हालांकि, फिलहाल वहां जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र राजधानी होनियारा से करीब 56 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में समुद्र की 13 किलोमीटर की गहराई में था।

प्रशांत सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक, भूकंप से सोलोमन द्वीप पर समुद्र में खतरनाक लहरें उठ सकती हैं, लेकिन उसने व्यापक स्तर पर सुनामी के खतरे का अंदेशा नहीं जताया। सोलोमन द्वीप भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। सुनामी की चेतावनी को पापुआ न्‍यू गिनी और वनूआतू के लिए भी जारी किया गया है। यूएसजीएस ने कहा कि सुनामी के दौरान समुद्र का जलस्‍तर 1 मीटर तक उठ सकता है।

सोलोमन द्वीप धरती के भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील इलाकों में से एक ऑस्‍ट्रेलियाई प्‍लेट में आता है। यह दुनिया के सबसे सक्रिय भूगर्भीय इलाकों में एक है जो ऑस्‍ट्रेलियाई और प्रशांत महासागर के टेक्‍टोनिक प्‍लेट के बीच है। ये प्‍लेटें एक-दूसरे को दबाने का काम करती हैं। इससे काफी दबाव पैदा होता है और भूकंप के झटके आते हैं। इससे पहले सोमवार को इंडोनेशिया में भी भूकंप का तेज झटका आया था जिसमें भारी तबाही मची है। बताया जा रहा है कि 160 से ज्‍यादा लोग मारे गए हैं और सैकड़ों लोग घायल हो गए हैं। मरने वालों में ज्‍यादातर बच्‍चे हैं। पश्चिमी जकार्ता प्रांत में कई इमारतें तबाह हो गई हैं और लोग बेघर हो गए हैं।

Latest articles

सिग्नलिंग कार्य के चलते भोपाल मेट्रो की टाइमिंग फिर बदली

भोपाल। भोपाल मेट्रो की संचालन समय-सारिणी में एक बार फिर बदलाव किया गया है।...

मध्य प्रदेश में प्रॉपर्टी महंगी, 1 अप्रैल से गाइडलाइन दरों में औसतन 16% बढ़ोतरी

भोपाल। मप्र में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो गया है। सरकार ने...

परीक्षा देने आई छात्रा से होटल कर्मचारी ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर फंसाया

भोपाल। मप्र की राजधानी के मंगलवारा इलाके में एक होटल कर्मचारी द्वारा इंदौर की...

एमपी में सेहत से खिलवाड़: ग्वालियर मिलावट में नंबर-1, दूध-घी जैसे रोजमर्रा के 2000 से ज्यादा सैंपल फेल

भोपाल। मध्य प्रदेश में शुद्ध के लिए युद्ध के दावों के बीच मिलावटखोरी का...

More like this