17.5 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअंतरिक्ष में नहीं जा सकीं सुनीता विलियम्स, कंप्यूटर में खराबी के कारण...

अंतरिक्ष में नहीं जा सकीं सुनीता विलियम्स, कंप्यूटर में खराबी के कारण बोइंग स्टारलाइनर की उड़ान फिर स्थगित

Published on

फ्लोरिडा

अंतरिक्ष यात्री को लेकर जा रही बोइंग की पहली उड़ान का प्रक्षेपण कम्प्यूटर प्रणाली की खामी के कारण आखिरी क्षण में शनिवार को एक बार फिर स्थगित कर दिया गया। कंपनी के स्टारलाइनर कैप्सूल में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के दो अंतरिक्ष यात्री सवार थे तभी उड़ान से पहले अंतिम मिनटों को नियंत्रित करने वाली कम्प्यूटर प्रणाली ने तीन मिनट 50 सेकंड पर उल्टी गिनती खुद रोक दी। उड़ान भरने में कुछ ही समय शेष रहने के कारण समस्या को ठीक करने का समय नहीं था और अंतत: प्रक्षेपण को स्थगित कर दिया गया।

प्रक्षेपण विफल होते ही ‘केप केनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन’ में ‘एटलस वी रॉकेट’ पर कैप्सूल में सवार अंतरिक्ष यात्रियों बुच विलमोर और सुनी विलियम्स को बाहर निकालने के लिए तकनीशियन दौड़ पड़े। रॉकेट निर्माता ‘यूनाइटेड लॉन्स एलायंस’ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टोरी ब्रुनो ने बताया कि जब तक रॉकेट का सारा ईंधन नहीं निकाला गया जब तक टीम समस्या को ठीक करने के लिए कम्प्यूटर प्रणाली तक नहीं पहुंच पायी।

अब आगे क्या होगा?
समस्या को ठीक कर बुधवार सुबह तक प्रक्षेपण का अगला प्रयास किया जा सकता है। अगर यह रॉकेट आगामी सप्ताह में उड़ान नहीं भर सका तो रॉकेट को पैड से हटाने और बैटरियों को बदलने के लिए जून मध्य तक का समय लगेगा। यह प्रक्षेपण का दूसरा प्रयास था। पहला प्रयास छह मई को किया गया था लेकिन वह भी वॉल्व संबंधी समस्या के कारण स्थगित हो गया था। कैप्सूल में दिक्कतों के कारण कई साल से लंबित बोइंग की पहली उड़ान में एक बार फिर देरी हो गई है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...