14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स के सामने अंतरिक्ष में नई मुसीबत, आंखों पर मंडरा रहा...

सुनीता विलियम्स के सामने अंतरिक्ष में नई मुसीबत, आंखों पर मंडरा रहा खतरा, नासा बना रहा वापसी का प्लान

Published on

वॉशिंगटन:

करीब ढाई महीने से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) में फंसी नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स को स्वास्थ्य संबंधी मुश्किल का सामना करना पड़ रहा है। नासा की एस्ट्रोनॉट यात्री सुनीता विलियम्स अपने सहयोगी कमांडर बैरी विल्मोर के साथ जून की शुरुआत में बोइंग के स्टारलाइनर से अंतरिक्ष में गई थी। दोनों को एक सप्ताह बिताकर धरती पर वापस आना था लेकिन बोइंग के स्टारलाइनर में खराबी के चलते उनकी वापसी में देरी हो रही है। नासा ने हाल ही में बताया था कि वापसी में 2025 तक देरी हो सकती है। इस बीच नई रिपोर्ट बताती है कि सुनीता विलियम्स को आईएसएस पर आंखों में समस्या हो रही है।

माइक्रोग्रैविटी की वजह से दिक्कत
इस समस्या के पीछे कथित पर माइक्रोग्रैविटी के लंबे समय तक संपर्क में रहने को वजह बताया गया है। सुनीता विलियम्स की समस्या को स्पेसफ्लाइट एसोसिएटेड न्यूरो-ऑकुलर सिंड्रोम (SANS) के रूप में जाना जाता है। यह कथित दौर पर शरीर में द्रव वितरण पर असर डालता है, जिससे दृष्टि संबंधी समस्याएं होती हैं। इससे दिखाई देना धुंधला हो जाता है और आंख की संरचना भी बदल सकती है। विलियम्स की आंखों के स्वास्थ्य का पता लगाने के लिए उनके रेटिना, कॉर्निया और लेंस का स्कैन किया गया है।

वापसी में लग सकता है लंबा समय
सुनीता विलियम्स और विल्मोर को वापस लाने के लिए अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा स्पेसएक्स के क्रू डैगन मिशन का इस्तेमाल करने की योजना बना रही है। क्रू ड्रैगन मिशन सितंबर 2024 के लिए निर्धारित है। इसके फरवरी 2025 में पृथ्वी पर वापस आने की उम्मीद है। विलियम्स और विल्मोर इस मिशन पर पृथ्वी पर वापस आ सकते हैं। ऐसा होने पर अंतरिक्ष में उनका प्रवास 8 महीने से अधिक हो जाएगा।

स्पेसएक्स के अंतरिक्ष यान से वापसी का प्लान
अंतरिक्ष मिशन में देरी के लिए बोइंग को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में अपने अंतरिक्ष यात्रियों को वापस लाने के लिए प्रतिद्वंद्वी स्पेसएक्स के अंतरिक्षयान का चयन करना कंपनी के एक झटके की तरह होगा। पिछले कुछ महीनों में कई रिपोर्ट में बताया गया है कि बोइंग कई तकनीकी मुद्दों और देरी से जूझ रहा है, जिसके चलते भारी लागत आई है। इस बीच एक और समस्या अंतरिक्ष यात्रियों के लिए स्पेससूट को लेकर है। स्टारलाइनर के लिए डिजाइन किए गए स्पेससूट स्पेसएक्स क्रू ड्रैगन के लिए उपयुक्त नहीं है। ऐसे में अगर सुनीता विलियम्स और विल्मोर क्रू ड्रैगन से वापस लौटते हैं तो उन्हें अपने स्पेससूट को त्यागना पड़ सकता है, जिससे सुरक्षा संबंधी दिक्कतें पैदा हो सकती हैं। रिपोर्ट बताती हैं कि क्रू ड्रैगन मिशन के साथ स्पेसएक्स सूट भेजने पर भी विचार कर रहा है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...