13.2 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयसुनीता विलियम्स की जल्द हो सकती है स्पेस से वापसी, डोनाल्ड ट्रंप...

सुनीता विलियम्स की जल्द हो सकती है स्पेस से वापसी, डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क को सौंपा जिम्मा, नासा ने बताया प्लान

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अंतरिक्ष यात्रियों की जल्द वापसी की मांग के बाद अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने स्पेसएक्स के साथ इस संबंध में अपने प्लान की पुष्टि की है। यह प्लान अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से सुनीता विलियम्स और बैरी विल्मोर को वापस लाने के लिए है। नासा ने कहा है कि वापसी जितनी जल्दी संभव हो सकेगी, उतनी जल्दी होगी। बोइंग के स्टारलाइनर कैप्सूल में तकनीकी खराबी के चलते दोनों अंतरिक्ष यात्री बीते साल से ISS पर फंसे हैं।

द हिन्दू की रिपोर्ट के मुताबिक, डोनाल्ड ट्रंप ने एलन मस्क से दोनों नासा अंतरिक्षयात्रियों को ISS से वापस लाने के लिए कहा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘मैंने एलन मस्क और स्पेसएक्स से दोनों बहादुर अंतरिक्षयात्रियों की वापसी के लिए कहा है, जिन्हें बाइडन प्रशासन ने अंतरिक्ष में अपने हाल पर छोड़ दिया है। वे स्पेस स्टेशन पर कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं। एलन जल्द ही इसके लिए अपने रास्ते पर होंगे। उम्मीद है कि सब सुरक्षित रहेंगे।’

मार्च से पहले होगी वापसी!
सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से वापसी कई बार टली है। हाल ही में बताया गया था कि मार्च 2025 के आखिर या अप्रैल तक दोनों धरती पर लौटेंगे। दोनों के स्पेसएक्स कैप्सूल से वापस आने का प्लान था। ट्रंप के इस पर आने के बाद पुराने प्लान में बदलाव हो सकता है। नासा ने जितनी जल्दी हो सके वापसी की बात कही है। ये नासा की मार्च के अंत में वापसी की योजना में बदलाव का संकेत देता है।”

सुनीता विलियम्स ने पिछले साल गर्मियों में आठ दिनों के मिशन के लिए बोइंग के स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से ISS के लिए उड़ान भरी थी। यान में खराबी के चलते उनकी वापसी टल गई। ये मिशन तब से लगातार बढ़ रहा है और तकरीबन एक साल तक लंबा होता दिख रहा है। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ISS पर रह रहे सात अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हैं। वे स्पेस में स्वस्थ हैं और रिसर्च कर रहे हैं।

सुनीता ने किया है कमाल
स्पेस में रह रही अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की हैं। सुनीता और बुच ने अंतरिक्ष में एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने सबसे ज्यादा स्पेस वॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की लिस्ट में शामिल होने का कारनामा किया है। सुनीता विलियम्स, पूर्व अंतरिक्ष यात्री पैगी व्हिटसन के 60 घंटे और 21 मिनट के स्पेस वॉक के रिकॉर्ड से आगे निकल गई हैं।

Latest articles

होटल कारोबारी विजय मेवाड़ा की याद में निकाला गया कैंडल मार्च

भोपाल। शहर में दिवंगत होटल कारोबारी विजय राजपूत मेवाड़ा की स्मृति में रविवार को...

मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी बंगले में चोरी, ट्रॉफियां और मोमेंटो ले गए चोर

भोपाल। विश्वास कैलाश सारंग के सरकारी बंगले में चोरी की वारदात सामने आई है।...

भेल भोपाल की टीएसडी लैब को मिला एनएबीएल एक्रिडिटेशन, तकनीकी क्षमता में हुआ बड़ा विस्तार

भोपाल। भेल भोपाल की इन-हाउस कैलिब्रेशन लेबोरेटरी (टीएसडी) ने अपनी तकनीकी उत्कृष्टता का लोहा...

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...