12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू, चीन के शर्मनाक इतिहास से डरते हैं शी...

मीठा-मीठा गप, कड़वा-कड़वा थू, चीन के शर्मनाक इतिहास से डरते हैं शी जिनपिंग, बदलने के लिए बनाया ये प्लान

Published on

बीजिंग

चीन में एक समय किंग राजवंश का साम्राज्य था। यह दुनिया की सबसे महान शक्तियों में से एक था। एशिया के अंदर तक यह फैला था। इसकी आर्थिक समृद्धि और सैन्य शक्ति से दुनिया जलती थी। लेकिन इसकी सफलता के बावजूद राज्य में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, कमजोर शासन, आंतरिक विद्रोह और विदेशी आक्रमण हुआ जो इसके पतन का कारण बना। 20 शताब्दी की शुरुआत इस राजवंश के अंत का प्रतीक है। किंग राजवंश की अलगाववादी नीति देश के पतन के लिए जिम्मेदार मानी जाती है। लेकिन अब शी जिनपिंग इतिहास को दोबारा से लिखना चाह रहे हैं। वह राजवंश को महान बताने की कोशिश में जुट गए हैं।

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के वैचारिक और राजनीतिक अधिकार को मजबूत करने के लिए इतिहास को बदलने की कोशिश हो रही है। इस काम के लिए हाल ही में एक इतिहासकार का प्रमोशन किया गया है। इतिहासकार गाओ जियांग को नए साल से पहले चाइनीज एकेडमी ऑफ सोशल साइंसेज (CASS) का अध्यक्ष बनाया गया है। CASS शीर्ष राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान है जो कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा तैयार करता है और नेताओं को नीति निर्माण की सलाह देता है।

विचारधारा के हिसाब से लिखा जाता है इतिहास
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक चाइनीज एकेडमी ऑफ हिस्ट्री के 2019 के लॉन्च पर भी गाओ जियांग अध्यक्ष थे। इस मौके पर शी जिनपिंग ने कहा था कि उनका लक्ष्य चीनी विशेषताओं को बढ़ना है। शंघाई यूनिवर्सिटी ऑफ पॉलिटिकल साइंस एंड लॉ के पूर्व एसोसिएट प्रोफेसर चेन डॉयिन ने कहा कि CASS एक एकेडमिक संस्थान होने से ज्यादा चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की विचारधारा तैयार करने वाली संस्थान है। उन्होंने आगे कहा, ‘शी को अपनी विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए चीनी इतिहास को फिर से लिखने वाले विशेषज्ञों की जरूरत है।’

इतिहास बदलती रही है कम्युनिस्ट पार्टी
शी जिनपिंग इतिहास को अत्यधिक विवादास्पद मुद्दा मानते हैं। उन्होंने हमेशा कम्युनिस्ट पार्टी को सूट करने वाली विचारधारा पर जोर दिया है। जब से उन्होंने सत्ता संभाली है, तब से इतिहासकारों पर जोर है कि वह पार्टी की छवि बिगाड़ने वाले इतिहास को मिटा दें। 2016 में अधिकारियों ने जबरन एक राजनीतिक मैग्जीन का प्रबंधन अपने हाथ में ले लिया, जो सही इतिहास की जानकारी छापता था। 2017 में चीन ने आधिकारिक इतिहास को चुनौती देने वालों को दंडित करने के लिए कानून बनाया। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास है कि वह लगातार इतिहास को बदलती है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...