5.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान ने डूरंड लाइन पर तबाह की बॉर्डर पोस्ट, देखती रह गई...

तालिबान ने डूरंड लाइन पर तबाह की बॉर्डर पोस्ट, देखती रह गई पाकिस्तानी सेना, अब क्या करेंगे शहबाज?

Published on

काबुल:

अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद सबसे ज्यादा खुश पाकिस्तान दिख रहा था। पाकिस्तान के लोग इसे एक धार्मिक जीत और अमेरिका की हार के तौर पर देख रहे थे। लेकिन अब तालिबान पाकिस्तान के लिए ही मुसीबत बनता जा रहा है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के तनाव के बीच तालिबान ने बॉर्डर पर लगी बाड़ उखाड़ फेंकी है। इसके अलावा तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की एक बॉर्डर पोस्ट को तबाह कर दिया है। तालिबान से जुड़े अकाउंट्स ने एक वीडियो शेयर किया है। पक्तिका सीमा बेल्ट पर यह पोस्ट बनी थी।

दरअसल पाकिस्तान का कहना है कि तालिबान लगातार आतंकियों को शरण दे रहा है। ये आतंकी पाकिस्तान के खिलाफ काम करते हैं। इसी वजह से पाकिस्तान ने सोमवार को अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। इस एयर स्ट्राइक में तीन बच्चों समेत 8 लोगों की मौत हुई। पाकिस्तान की इस हरकत से तालिबान भड़क गया और अंजाम भुगतने की धमकी दे डाली। अब इस जवाब में तालिबान की ओर से पाकिस्तानी सेना पर फायरिंग की गई।

क्या बोला तालिबान
सोमवार को तालिबान रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया, ‘खोस्त, बरमल, पक्तिका जिलों में नागरिक घरों पर कथित पाकिस्तानी बमबारी के जवाब में अफगान सीमा बलों ने भारी तोपखाने के साथ पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया।’ इसके अलावा तालिबान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाबिद ने कहा कि पाकिस्तानी सेना की एयर स्ट्राइक में तीन महिलाएं और तीन बच्चे मारे गए। इसके अलावा कहा कि पाकिस्तान के लोगों और नई सरकार को कुछ सैन्य जनरलों की गलत नीतियों को रोकना चाहिए।

क्यों बढ़ रही दुश्मनी
पाकिस्तान अपने देश में आतंकियों को भारत पर हमले के लिए पालता था। लेकिन अब वह खुद इसी तरह की समस्या से परेशान है। पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में टीटीपी आतंकियों के हमले बढ़े हैं। पाकिस्तान का कहना है कि इन आतंकियों को अफगानिस्तान में पनाह मिल रही है। पाकिस्तान को उम्मीद थी कि तालिबान सत्ता में आने के बाद टीटीपी पर कंट्रोल करेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यही दोनों देशों के बीच दुश्मनी का कारण बनता जा रहा है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...