7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतालिबान का चीन को बड़ा झटका, अखुंदजादा ने जिनपिंग के दूत को...

तालिबान का चीन को बड़ा झटका, अखुंदजादा ने जिनपिंग के दूत को वापस लौटाया, पाकिस्तान मायूस

Published on

काबुल

अफगान तालिबान और पाकिस्तान में मध्यस्थता की कोशिश कर रहे चीन को बड़ा झटका लगा है। तालिबान के सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा ने सुलह की कोशिशों में जुटे चीनी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात से इनकार कर दिया है। चीनी प्रतिनिधिमंडल पिछले हफ्ते के अंत में काबुल पहुंचा था और तालिबान सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वार्ता कर रहा था। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व के विशेष दूत यू शियाओयोंग कर रहे हैं। उन्होंने कंधार में अखुंदजादा से मिलने के लिए वक्त मांगा था।

अखुंदजादा से क्यों मिलना चाहते थे चीनी नेता
चीनी प्रतिनिधिमंडल अखुंदजादा से मुलाकात कर अफगानिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की गतिविधियों पर चर्चा करना चाहता था। यह प्रतिनिधिमंडल काबुल दौरे से पहले पाकिस्तान भी गया था। जहां, पाकिस्तान सरकार ने अफगानिस्तान में टीटीपी की कथित मौजूदगी से जुड़े सबूत साझा किए थे। पाकिस्तान ने कहा था कि टीटीपी के मुद्दे को हल किए बिना अफगान तालिबान के साथ संबंधों को कायम नहीं किया जा सकता है।

तालिबान नेताओं से मिला चीनी दल
चीनी प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान के राजनीतिक मामलों के उप प्रधानमंत्री मौलवी अब्दुल कबीर, रक्षा मंत्री मुल्ला याकूब और अन्य लोगों के साथ बातचीत की। इस दौरान चीन-अफगानिस्तान संबंधों को मजबूत करने के अलावा अफगानिस्तान की धरती से संचालित आतंकी शिविरों का मुद्दा उठाया गया। हालांकि, तालिबान ने दो टूक लहजे में कहा है कि उनकी जमीन से कोई भी आतंकी समूह काम नहीं कर रहा है।

चीन को क्या डर सता रहा
चीन को डर है कि अगर भविष्य में तालिबान और पाकिस्तान के संबंध और ज्यादा खराब होते हैं तो इससे उसके अपने हितों को खतरा हो सकता है। ऐसे में चीन की कोशिश तालिबान और पाकिस्तान के बीच सुलह कराने की है। चीन के मुस्लिम बहुत उइगर क्षेत्र शिनजियांग में ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) सक्रिय है। चीन से आतंकवादी समूह मानता है। यह समूह अफगानिस्तान से ऑपरेट होता है। ऐसे में चीन क डर है कि अगर तालिबान स्वतंत्र होता है तो इससे शिनजियांग को खतरा हो सकता है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...