8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तानी सेना के खिलाफ तालिबान ने खोला मोर्चा, अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण...

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ तालिबान ने खोला मोर्चा, अफगानिस्तान बॉर्डर पर भीषण लड़ाई, अब तक 7 की मौत

Published on

काबुल :

पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के पास स्थित सीमा पर भीषण लड़ाई चल रही है। दोनों पक्षों की तरफ से एक दूसरे के खिलाफ भयंकर गोलीबारी जारी है। अफगानिस्तान के मीडिया आउटलेट से मिल रही जानकारी के मुताबिक संघर्ष में अब तक छह लोग मारे गए हैं। एक पाकिस्तानी सैनिक की मौत की भी खबर है। पक्तिका प्रांत वही इलाका है, जहां हाल के दिनों में पाकिस्तानी सेना ने कई स्ट्राइक की थी। स्थानीय निवासियों के अनुसार, पक्तिका के डांड-ए-पाटन में पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच झड़प चल रही है। लड़ाई की शुरुआत पक्तिका के आर्योब जाजी जिले में शुरू हुई थी जो डांड-ए-पाटन तक पहुंच गई है।

6 लोगों की हुई मौत
अफगानिस्तान के प्रमुख मीडिया नेटवर्क टोलो न्यूज ने स्थानीय निवासियों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तान की तरफ से दर्जनों मिसाइल रिहायशी भवनों पर गिरी हैं। शमशाद न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि पाकिस्तानी सेना के रॉकेट हमले के चलते 6 लोग मारे गए हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डांड-ए पाटन का सीमा शुल्क बाजार रॉकेट के चलते लगभग नष्ट हो गया है। इलाके में लड़ाई के चलते कई लोग इलाका छोड़कर जा चुके हैं, जबकि बाकी लोग भी भाग रहे हैं। लोग पड़ोसी जिलों या प्रांतीय राजधानी की तरफ जा रहे हैं।

आम लोगों को निशाना बना रहा पाकिस्तान
अफगानिस्तान पर शासन करने वाले तालिबान ने अभी तक इन झड़पों के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है। टोलो न्यूज से पक्तिया के एक निवासी ने बताया कि रात के दस बजे लड़ाई बहुत तेज थी। पाकिस्तानी सेना ने रिहायशी भवनों को निशाना बनाया, जिसकी वजह से डांड-ए पाटन में कई परिवारों को अपना घर छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

इन झड़पों की शुरुआत के साथ ही डांड-ए पाटल में खारचाली रोड पर यातायात को बंद कर दिया गया है। आर्योब जाजी के निवासी अनवर सिद्दीकी ने कहा कि लड़ाई के दौरान आम जनता को तोपों से निशाना नहीं बनाना चाहिए। युद्ध के नियमों का पालन किया जाना चाहिए।

पाकिस्तानी सेना के एक सैनिक की मौत
टोलो न्यूज ने पाकिस्तानी मीडिया आउटलेट के हवाले से बताया है कि संघर्ष में पाकिस्तान का एक सैनिक मारा गया है, जबकि चार घायल हुए हैं। सूत्रों के अनुसार, लड़ाई में अफगानिस्तान तालिबान के पांच सैनिक भी घायल हुए है।

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...