9.3 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तानी सेना के सबसे बड़े दुश्‍मन ने बता दिया भारत के पास...

पाकिस्‍तानी सेना के सबसे बड़े दुश्‍मन ने बता दिया भारत के पास क्‍या हैं विकल्‍प, जानें कैसे घुटनों पर आएगा पाकिस्तान

Published on

काबुल

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान में तनाव चरम पर है। पाकिस्तान ने तो भारत के खिलाफ जवाबी कार्रवाई के लिए सीमा पर हथियारों और सैनिकों को जमा करना भी शुरू कर दिया है। पाकिस्तान का दावा है कि भारत उसके खिलाफ सैन्य कार्रवाई कर सकता है। हालांकि, भारत ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। इस बीच पाकिस्तानी सेना के सबसे बड़े आलोचक और अफगानिस्तान के अपदस्थ उपराष्टपति अमरुल्लाह सालेह ने भारत को पाकिस्तान के खिलाफ संभावित विकल्प सुझाए हैं।

सालेह ने क्या-क्या विकल्प सुझाए?
सालेह ने एक्स पर लिखा, परिदृश्य … पाकिस्तान के साथ तनाव को दूर करने के लिए पहले से घोषित उपायों के अलावा भारत के पास और क्या विकल्प हैं? संभावित विकल्पों में शामिल हो सकते हैं:”

नाकाबंदी (वायु, समुद्र और भूमि): समन्वित नाकाबंदी के माध्यम से पाकिस्तान की व्यापार और संसाधनों तक पहुंच को प्रतिबंधित करना। यह कितना प्रभावी होगा? क्या इसे लागू किया जा सकता है?

प्रतिबंध और पूर्ण राजनयिक अलगाव: कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाना और सभी राजनयिक संबंधों को समाप्त करना। वैसे भी दोनों के बीच बहुत ज़्यादा व्यापार नहीं हो रहा है।

ऊर्जा अवसंरचना पर साइबर हमले: परिष्कृत साइबर ऑपरेशन के माध्यम से पाकिस्तान के ऊर्जा ग्रिड को लंबे समय तक बाधित करना। पाकिस्तान का ऊर्जा अवसंरचना कितना सुरक्षित है?

जैसे को तैसा की रणनीति: आगे के आतंकवादी हमलों या आक्रामकता को रोकने के लिए आनुपातिक जवाबी कार्रवाई के साथ उकसावे का जवाब देना। इसके लिए क्या साधन हैं?

पूर्ण युद्ध: पूर्ण पैमाने पर सैन्य संघर्ष में शामिल होकर, क्या भारत वास्तविक वृद्धि का जोखिम उठाएगा? क्या पाकिस्तान का जी.एच.क्यू. यही नहीं चाहता है?

पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए वैश्विक शक्तियों और संस्थाओं को संगठित करना: पाकिस्तान को कूटनीतिक और आर्थिक रूप से हाशिए पर डालने के लिए अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन बनाना, प्रभाव डालने के लिए “उधारकर्ता नहीं, ऋणदाता” की रणनीति अपनाना।

क्या पाकिस्तान में मार्शल लॉ लगाएगी सेना?
सालेह ने लिखा, “सोशल मीडिया की भावना के आधार पर, पाकिस्तान का सैन्य प्रतिष्ठान बेफिक्र दिखाई देता है, वह भारत के जवाबी हमले या जवाबी कार्रवाई को घरेलू नियंत्रण बढ़ाने और संभावित रूप से वास्तविक मार्शल लॉ लागू करने के अवसर के रूप में देखता है। यह धारणा उनके मुखर रुख को और मजबूत कर सकती है, जिससे भारत की रणनीतिक गणनाएं जटिल हो सकती हैं, यानी भारत से लड़ने के नाम पर सेना अपने ही देश को बंधक बना सकती है।”

सालेह ने की थी पहलगाम हमले की निंदा
इससे पहले अमरुल्लाह सालेह ने पहलगाम आतंकी की कई निंदा भी की थी। उन्होंने एक्स पर लिखा, “मैं भारत के कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करता हूं। ऐसा लगता है कि पड़ोसी जीएचक्यू ने प्रचार और मीडिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए इसे पाने का सबसे खराब तरीका अपनाया।अगर हमला करने वाले आतंकवादियों को पकड़ लिया जाता है, तो मुझे लगता है कि उनके हथियार संभवतः तालिबान के डिपो से तथाकथित “गायब और खोए हुए” हथियारों का हिस्सा होंगे। लापता और खोए हुए शब्द का मतलब कुछ भी हो सकता है। और वैसे, इस समय अफगानिस्तान की कश्मीर के साथ कोई भूमि सीमा नहीं है। एक पारिस्थितिकी तंत्र आतंकवादियों को अपेक्षाकृत आसानी से काम करने में सक्षम बनाता है।”

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...