6.7 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटिश नौसेना की टूटी कमर, कभी 800 युद्धपोतों वाली सेना के सिर्फ...

ब्रिटिश नौसेना की टूटी कमर, कभी 800 युद्धपोतों वाली सेना के सिर्फ दो विध्वंसक ही ऑपरेशनल, टेंशन में सरकार

Published on

लंदन

ब्रिटिश रायल नेवी के सिर्फ दो विध्वंसक पोत ही वर्तमान में ऑपरेशनल हैं। इस खुलासे के बाद पूरे देश में सैन्य तैयारियों को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। यह खबर तब आई है, जब चीन और रूस ने पूरे यूरोप और आर्कटिक में अपनी नौसैनिक उपस्थिति को बढ़ा दिया है। ब्रिटेन नाटो सदस्य देश है और इस काऱण उसका रूस के साथ पुराना विवाद भी है। ब्रिटेन की दी गई मिसाइलों से ही यूक्रेन ने रूस के अंदर कई सफल हमले भी किए हैं।

सिर्फ दो युद्धपोत ड्यूटी पर उपलब्ध
द टेलीग्राफ की रिपोर्ट में ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय का हवाला देते हुए बताया गया है कि रॉयल नेवी के विध्वंसक बेड़े में ऐतिहासिक रूप से कमी आई है। इसके छह उन्नत टाइप 45 विध्वंसक जहाजों में से केवल दो ही परिचालन में हैं। शेष जहाजों की व्यापक मरम्मत की जा रही है, जिनमें से चार टाइप 45 जहाज पोर्ट्समाउथ के रिफिट यार्ड में हैं। इससे बेड़े का आकार एक सदी से भी अधिक समय में सबसे छोटा रह गया है।

कभी रॉयल नेवी में थे 800 से अधिक युद्धपोत
रॉयल नेवी के विध्वंसक बेड़े को एचएमएस डेयरिंग के कारण भी नुकसान उठाना पड़ा है। एचएमएस डेयरिंग 12 साल पहले कमीशनिंग के बाद से सक्रिय सेवा की तुलना में मेंटीनेंस में अधिक समय बिता रहा है। इसके अतिरिक्त, ब्रिटिश नौसेना के आठ टाइप 23 फ्रिगेट में से केवल छह ही वर्तमान में परिचालन में हैं। 1945 को ब्रिटिश नौसेना का चरम काल माना जाता है। उस समय ब्रिटिश नौसेना में 800 से अधिक विध्वंसक और फ्रिगेट मौजूद थे।

वर्तमान में 14 में से सिर्फ 8 ऑपरेशनल
हालांकि, बाद में उपयोगिता कम होने के कारण इनके बेड़े को काफी छोटा कर दिया गया। वर्तमान में ब्रिटिश नौसेना 14 विध्वंसक और फ्रिगेट में से ड्यूटी के लिए उपलब्ध केवल 8 के साथ काम चला रही है। ऑपरेशनल युद्धपोतों में भारी कमी ने ब्रिटेन की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। ब्रिटिश सांसदों ने चेतावनी दी है कि ब्रिटेन समुद्री और हवाई हमलों के प्रति अधिक संवेदनशील होता जा रहा है।

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...