17.9 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयदुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है... इजरायल से तनाव के बीच पाकिस्तान...

दुश्मन का दुश्मन दोस्त होता है… इजरायल से तनाव के बीच पाकिस्तान आ रहे ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी

Published on

इस्लामाबाद:

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर सोमवार को यहां पहुंचेंगे। इसके कुछ महीने पहले दोनों पड़ोसी देशों ने एक-दूसरे की भूमि पर स्थित कथित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ ‘जैसे को तैसा’ की तर्ज पर हवाई हमले किए थे। . विदेश कार्यालय की ओर से रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, ईरानी राष्ट्रपति के साथ उनकी पत्नी और एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा जिसमें विदेश मंत्री और कैबिनेट के अन्य सदस्य, वरिष्ठ अधिकारी और एक बड़ा व्यापारिक समूह शामिल होगा।

दो दिनों तक पाकिस्तान में रहेंगे रायसी
इसमें कहा गया है कि 22 से 24 अप्रैल तक रायसी पाकिस्तान में रहेंगे। देश में फरवरी 2024 में आम चुनाव के बाद किसी भी राष्ट्र प्रमुख की यह पहली पाकिस्तान यात्रा है। पाकिस्तान ने चंद दिनों पहले ही ईरान के साथ गैस पाइपलाइन समझौते पर आगे बढ़ने का ऐलान किया था। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि पाकिस्तान ने अपने हिस्से के 80 किमी लंबे खंड पर गैस पाइपलाइन का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। हालांकि, अमेरिका ने इस पाइपलाइन को लेकर पाकिस्तान को प्रतिबंधों की धमकी दी है।

इजरायल के साथ तनाव के बीच हो रही यात्रा
रायसी की इस्लामाबाद यात्रा ईरान के इस्फहान प्रांत में इजराइल की सैन्य कार्रवाई के कुछ दिनों बाद हो रही है जहां विस्फोट किये जाने की खबरें आई थीं। पिछले सप्ताहांत इजराइल के खिलाफ ड्रोन और मिसाइल के जरिये ईरान ने अभूतपूर्व हमले किए थे। दमिश्क में एक ईरानी राजनयिक मिशन पर कथित इजरायली हमले के बाद ‘जैसे को तैसा’ की तर्ज पर की गई ईरानी सैन्य कार्रवाई ने वैश्विक चिंताएं बढ़ा दी थीं।

पाकिस्तानी राष्ट्रपति और प्रधानमंंत्री से करेंगे मुलाकात
यात्रा के दौरान राष्ट्रपति रायसी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सीनेट के अध्यक्ष सैयद यूसुफ रजा गिलानी और नेशनल असेंबली के अध्यक्ष सरदार सादिक से मुलाकात करेंगे। वह लाहौर और कराची भी जाएंगे और प्रांतीय नेतृत्व से मुलाकात करेंगे।

Latest articles

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

More like this

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...