17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयन्यूयॉर्क तक पहुंची तख्तापलट की आग! बांग्लादेशी दूतावास में घुसे प्रदर्शनकारी

न्यूयॉर्क तक पहुंची तख्तापलट की आग! बांग्लादेशी दूतावास में घुसे प्रदर्शनकारी

Published on

नई दिल्ली,

बांग्लादेश हिंसा की आग में धधक रहा है. पिछले दिनों लगातार हिंसक प्रदर्शनों के बाद शेख हसीना ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया और चुपके से देश छोड़कर भारत चली आईं. इस सबके बीच अमेरिका से भी चौंकाने वाली तस्वीरें आ रही हैं. कारण, प्रदर्शनकारियों ने न्यूयॉर्क में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास पर धावा बोला और शेख मुजीबुर रहमान की तस्वीर उतार दी. इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

वीडियो में प्रदर्शनकारियों को इमारत के अंदर घुसते और बांग्लादेश के संस्थापक की तस्वीर उतारते हुए देखा जा सकता है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हिंसा प्रभावित देश से दूर अमेरिका में बांग्लादेश के वाणिज्य दूतावास पर हमला क्यों किया गया. घटना के एक वीडियो में प्रदर्शनकारियों को दिखाया गया है, जिनमें से कुछ ने बांग्लादेश के झंडे के रंगों वाली टोपियां पहन रखी हैं और हंगामा कर रहे हैं. कुछ लोगों को वाणिज्य दूतावास के कार्यालय से कई सामान हटाते हुए भी देखा जा सकता है. वहीं दूतावास में मौजूद अधिकारी इन प्रदर्शनकारियों के सामने बेबस नजर आ रहे हैं. कोई हाथ जोड़ रहा है तो कोई उन्हें शांत करने के प्रयास करता नजर आ रहा है.

बता दें कि बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को शेख मुजीबुर रहमान की प्रतिमा को हथौड़े से तोड़ डाला. इसके अलावा कुछ प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में भी धावा बोला और यहां नारेबाजी करते हुए कि संपत्ति को लूटा और जमकर तोड़फोड़ मचाई. इसके अलावा शेख हसीना के आधिकारिक आवास पर बिस्तरों पर लेटे प्रदर्शनकारियों, फर्नीचर और कीमती सामान ले जाने और रसोई में धावा बोलने की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

हिंदू मंदिरों को भी बनाया गया निशाना
जानकारी के मुताबिक बांग्लादेश में जब शेख हसीना के खिलाफ लोग सड़कों पर थे, उस वक्त हिंसक भीड़ के निशान पर मंदिर भी आ गए. बांग्लादेश के हिंदू मंदिरों को निशाना बनाकर हमले किए गए हैं. हिंदुओं के बिजनेस और मंदिरों पर उपद्रवियों ने हमला किया है. बांग्लादेशी मीडिया का दावा है कि ये हमले 27 जिलों में हुए हैं. उपद्रवियों ने मंदिरों और हिंदुओं के बिजनेस कार्यालयों पर हमला किया है. सूत्रों के मुताबिक 4 मंदिरों में तोड़-फोड़ की गई। बांग्लादेश के मेहरपुर में भीड़ ने मंदिर पर हमला किया. इसके अलावा पड़ोसी मुल्क में सबसे बड़ा इस्कॉन मंदिर पर भी हमला किया गया है.

विदेश मंत्री जयशंकर ने स्पष्ट किया भारत का रुख
मंगलवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बांग्लादेश के हालात पर राज्यसभा में बयान दिया और भारत का रुख स्पष्ट किया. विदेश मंत्री ने कहा कि बांग्लादेश में लोग सड़कों पर हैं और वहां अल्पसंख्यक समुदाय हिंदुओं को निशाना बनाया गया है. जयशंकर ने कहा कि अल्पसंख्यकों की स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद हालात बिगड़े. विदेश मंत्री ने यह भी बताया कि इस्तीफे के बाद शेख हसीना ने भारत आने की इजाजत मांगी थी.

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...