7.2 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपुतिन और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS की दोस्‍ती से लग रहा है...

पुतिन और सऊदी क्राउन प्रिंस MBS की दोस्‍ती से लग रहा है अमेरिका और यूरोप को डर, जानिए क्‍यों

Published on

रियाद

सऊदी अरब और रूस दो ऐसे देश हैं जिन्‍होंने अपने पड़ोसी देशों में जंग शुरू की। दोनों ही दुनिया के ऊर्जा बाजार पर प्रभुत्‍व रखते हैं और दोनों को ही ऐसे देशों के तौर पर जाना जाता है जिन्‍होंने इतिहास में किसी भी तरह की असहमति कभी नहीं जताई। रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन और सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान (MBS) के बीच कई ऐसी बातें है जो एक समान सी लगती हैं। रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग ने पुतिन और एमबीएस को और करीब ला दिया है। इस जंग को अब आठ महीने होने वाले हैं और सऊदी अरब के रिश्‍ते रूस के साथ काफी आगे बढ़ गए हैं। यूरोप, अमेरिका और यूके ने जहां पुतिन का सामना कर रहे हैं तो वहीं मोहम्‍मद बिन सलमान उनके साथ रिश्‍तों को और मजबूत कर रहे हैं।

क्‍या हुआ ओपेक की मीटिंग में
बुधवार को विएना में ओपेक की मीटिंग इस बात का ताजा मौका है जो रूस और सऊदी अरब के मजबूत होते रिश्‍तों को बयां करती है। ये संबंध इस तरह से आगे बढ़ रहे हैं कि वो सऊदी के साथियों की मांग को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। सऊदी अरब वह कड़ी बन गया है जो इस समय पुतिन को आराम पहुंचा सकता है। दोनों ही देश चाहते हैं कि दुनिया को होने वाली तेल की सप्‍लाई में कटौती करके इसकी कीमतों को बढ़ाया जाए। इस तरह का कदम यूरोप में बड़े पैमाने पर मुश्किलों को बढ़ा सकते हैं।

फेल हो गए बाइडेन
यूरोप पहले ही महंगाई का सामना कर रहा है और कोई भी नया फैसला उसे बर्बाद करने के लिए काफी होगा। एमबीएस और पुतिन की दोस्‍ती अमेरिका के लिए सिरदर्द बन सकती है। इस साल जून में अमेरिकी राष्‍ट्रपति जो बाइडेन पहली सऊदी अरब यात्रा पर गए थे। बाइडेन का यह दौरा फेल साबित हुआ। वह जिन लक्ष्‍यों के साथ सऊदी अरब गए थे, उनमें से एक भी हासिल नहीं हो सका। अगर तेल की कीमतों में इजाफा होता है तो बाइडेन की उन कोशिशों को झटका लग सकता है जिसके तहत वह पुतिन को युद्ध के लिए मिलने वाली आर्थिक मदद पर लगाम लगाना चाहते हैं।

क्‍या हुआ था पिछले महीने
पिछले महीने सऊदी और रूस के बीच गहरे होते संबंधों की एक और झलक देखने को मिली। असाधारण कूटनीति का परिचय देते हुए सऊदी राजनयिकों ने रूस में बंद कुछ अंतरराष्‍ट्रीय कैदियों की रिहाई सुरक्षित कराई। इनमें से पांच ब्रिटेन के वो कैदी थे जिन्‍हें यूक्रेन में लड़ाई करते हुए गिरफ्तार किया गया था। माना गया कि सऊदी अरब के अधिकारियों ने रूस के साथ एक ऐसी डील कर ली है जिसका मीडिल ईस्‍ट से कोई लेना देना नहीं है। ब्रिटिश अधिकारियों ने तो यहां तक कहा कि ये पुतिन की तरफ से एमबीएस को दिया गया गिफ्ट था। वह चाहते थे कि ऐसा हो और ऐसा हुआ। हालांकि सऊदी अरब न राजनयिक प्रयासों के तहत अपना लक्ष्‍य हासिल किया।

पुतिन को पसंद करते एमबीएस
चार साल पहले जब सऊदी नागरिक और जर्नलिस्‍ट जमाल खाशोगी की हत्‍या हुई थी तो यह सऊदी प्रिंस के लिए मुश्किल पल था। एमबीएस इस समय उन कोशिशों में लगे हैं जिसके तहत वह सऊदी अरब को क्षेत्रीय और वैश्विक ताकत बनाना चाहते हैं। यूक्रेन में जिस तरह से रूस ने हमला बोला है विशेषज्ञों की मानें तो कहीं न कहीं पुतिन ने इसके लिए यमन में सऊदी हमले से प्रेरणा ली थी।

साल 2016 में जब एमबीएस की उम्र बस 30 साल थी और वह उप रक्षा-मंत्री थे तो उन्‍होंने ब्रिटिश राजनयिकों को समन किया था। इनमें से कुछ ब्रिटिश इंटेलीजेंस एजेंसी एमआई-6 के ऑफिसर्स थे जो रियाद में पोस्‍टेड थे। इस मीटिंग का बस एक ही मकसद था। यूके ने सऊदी अरब को सलाह दी थी कि वह पुतिन का सामना कैसे करें। विशेषज्ञों की मानें तो एमबीएस पुतिन को पसंद करते हैं।

बड़ा है तेल का खेल
एमबीएस और पुतिन दोनों ही बाइडेन को पसंद नहीं करते हैं। पुतिन अब एक नया वैश्‍विक क्रम चाहते हैं और उन्‍हें लगता है कि एमबीएस उनके साथ आ सकते हैं। ब्रिटिश अधिकारियों की मानें तो सऊदी अरब इस समय काफी ताकतवर संपत्ति का मालिक है और वह है तेल। ऑयल आज भी दुनिया की राजनीति में एक बड़ा रणनीतिक रोल अदा करता है। एमबीएस को मालूम है कि पुतिन के साथ जाना कुछ लोगों को पसंद नहीं आ सकता है, लेकिन उन्‍हें इसकी परवाह नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...