17.2 C
London
Saturday, May 2, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन में युवाओं के शादी ना करने ने बढ़ाई सरकार की टेंशन......

चीन में युवाओं के शादी ना करने ने बढ़ाई सरकार की टेंशन… बीते 44 साल में सबसे कम रह सकती है विवाह दर

Published on

बीजिंग

चीन में शादी करने की दर लगातार घट रही है। इस साल चीनी युवाओं ने बीते 12 साल में सबसे कम शादी की है। आधिकारिक आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल की पहली छमाही में शादी करने वाले चीनी जोड़ों की संख्या 2013 के बाद से सबसे निचले स्तर पर है। धीमी अर्थव्यवस्था और जीवनयापन की बढ़ती लागत के चलते ज्यादातर युवाओं ने विवाह की योजना को टाल दिया है। शादी का बच्चों के जन्म से भी सीधा संबंध है, ऐसे में देश में नए बच्चों की पैदाइश यानी जन्म दर भी घट रही है।

चीन में शादी से बचते युवा और गिरती जन्मदर ने सरकार और नीति निर्माताओं की चिंता को बढ़ा दिया है। सरकार लगातार जनसंख्या को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रम चला रही है लेकिन युवाओं में शादी का चलन घटता ही जा रहा है। चीन में शादी के रजिस्ट्रेशन के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल के पहले छह महीनों में कुल 34 लाख जोड़े शादी के बंधन में बंधे। ये बीते साल के पहले छह महीने के दौरान हुई शादियों की तुलना में करीब 5 लाख कम है।

शादी और बच्चों पर मिल रही चीन में कई सुविधाएं
चीन में सरकार चाहती है कि लोग ज्यादा बच्चे पैदा करें। देश बच्चे पैदा करने के लिए विवाह को एक शर्त के रूप में देखा जाता है। इसमें माता-पिता को अपने बच्चे को पंजीकृत करने और सरकारी लाभ के लिए विवाह प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने की आवश्यकता होती है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में में विकास धीमा होने के कारण नौकरियां घट रही हैं और भविष्य की चिंता बढ़ रही है। ऐसे में बहुत से युवा चीनी अकेले रहने या शादी करने में देरी करने का विकल्प चुन रहे हैं।

चीन में 2014 से विवाह दर में गिरावट आ रही है। कोविड महामारी प्रतिबंधों में ढील के बाद 2023 में इसमें थोड़ी वृद्धि हुई थी, जो फिर घटने लगी है। जनसांख्यिकी विशेषज्ञ हे याफू ने ग्लोबल टाइम्स से कहा कि इस वर्ष शादी की दर 1980 के बाद से यानी 44 साल में सबसे कम रह सकती है। उनका मानना है कि विवाह पंजीकरण में गिरावट के कारणों में युवाओं की घटीती आबादी, विवाह योग्य आबादी में महिलाओं की तुलना में पुरुषों की अधिक संख्या और विवाह की उच्च लागत को माना जा सकता है। याफू मानते हैं कि चीन की जन्म दर में गिरावट से निपटने के लिए प्रसव सहायता नीतियां लागू की जानी चाहिए।

Latest articles

बरगी क्रूज हादसे में सीएम की बड़ी कार्रवाई, पायलट समेत 3 कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त, मैनेजर निलंबित

भोपाल। बरगी जलाशय में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई...

‘बगिया के विष्णु’ का विकास विज़न : सुशासन से जन-जन तक पहुँचती सरकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीते लगभग ढाई वर्षों में शासन की कार्यशैली ने विकास की...

जनगणना 2027 का महा-अभियान शुरू: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वयं भरी अपनी जानकारी, नागरिकों से की खास अपील

जयपुर। राजस्थान में 'जनगणना 2027' के पहले चरण 'मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना'...

युवाओं को पेपरलीक से मिली मुक्ति, अब विदेशी भाषाओं के हुनर से वैश्विक मंच पर भरेंगे उड़ान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश के युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोजगार के अवसर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...