8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअमेरिका में भारतवंशियों का जलवा बरकरार, कैलिफोर्निया की कोर्ट में जज बनी...

अमेरिका में भारतवंशियों का जलवा बरकरार, कैलिफोर्निया की कोर्ट में जज बनी जया बडिगा

Published on

नई दिल्ली,

अमेरिका की आबादी में महज एक फीसदी ही भारतीय मूल के लोग हैं. लेकिन ये एक फीसदी ही वहां की राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था और न्यायपालिका तक में अच्छा-खासा दखल रखते हैं. अब कैलिफोर्निया में भारतीय मूल की जया बडिगा को जज नियुक्त किया गया है. ये बात इसलिए भी बहुत मायने रखती है क्योंकि जया बडिगा भारत के तेलुगु भाषी राज्य से कैलिफोर्निया में जज बनने वाली पहली व्यक्ति हैं. जया बडिगा को सेक्रामैंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है.

जया बडिगा का जन्म आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था. उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई हैदराबाद में ही पूरी की. उन्होंने हैदराबाद की उस्मानिया यूनिवर्सिटी से साइकोलॉजी और पॉलिटिकल साइंस में बीए की डिग्री हासिल की है.आगे की पढ़ाई उन्होंने अमेरिका में की. उन्होंने सैंटा क्लारा यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ लॉ से ज्यूरियस डॉक्टर की डिग्री हासिल की थी. इसके साथ ही बोस्टन यूनिवर्सिटी से उन्होंने इंटरनेशनल रिलेशन और इंटरनेशनल कम्युनिकेशन में एमए किया. साल 2009 में उन्होंने कैलिफोर्निया स्टेट बार की परीक्षा पास की थी.

जया बडिगा कैलिफोर्निया में हेल्थ केयर सर्विस डिपार्टमेंट में स्टाफ कॉन्सुल, अटॉर्नी एडवाइजर, मैनेजिंग अटॉर्नी और अटॉर्नी रहीं. जज बनने से पहले वो सैक्रामैंटो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में कमिश्नर भी थीं.उनके अलावा कैलिफोर्निया के गवर्नर क्रिस्टोफर न्यूसम ने 18 और सुपीरियर कोर्ट में जजों की नियुक्ति की है. इन जजों में एक और भारतवंशी राज सिंह बधेशा भी शामिल हैं. राज सिंह बधेशा को फ्रेस्नो काउंटी सुपीरियर कोर्ट में जज नियुक्त किया गया है. फ्रेस्नो कोर्ट में जज बनने वाले बधेशा पहले सिख हैं. इससे पहले तक बधेशा फ्रेस्नो के सिटी अटॉर्नी ऑफिस में चीफ असिस्टेंट थे.

Latest articles

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

BHEL में CMD पद के लिए निकली भर्ती

नई दिल्ली। Government of India के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत आने वाले...

भोपाल में चयनित शिक्षक-अभ्यर्थियों में आक्रोश, डीपीआई के सामने किया प्रदर्शन

9 माह से नियुक्ति नहीं मिलने से नाराज, कहा- आदेश जारी नहीं हुए तो...

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...