9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयCIA की लापरवाही बनी उसके जासूसों का काल? रिपोर्ट में चौंकाने वाला...

CIA की लापरवाही बनी उसके जासूसों का काल? रिपोर्ट में चौंकाने वाला दावा

Published on

वॉशिंगटन

अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की वेबसाइट्स में तकनीकी खराबी अलग-अलग देशों में तैनात उसके एजेंटों के लिए काल बन गई। कुछ पकड़े गए तो कुछ को जान गंवानी पड़ी। सिक्योरिटी रिसर्चर्स ने इस बात का दावा किया है। इस दावे के मुताबिक यह एजेंट्स चीन और ईरान जैसे देशों में तैनात थे। रिसचर्स के मुताबिक इंटरनेट सुरक्षा में चूक का यह मामला 2011 और 2012 का है। इसके चलते चीन में दो दर्जन से अधिक एजेंटों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं ईरान में भी बड़ी संख्या में एजेंटों को या तो मौत के घाट उतार दिया गया या फिर उन्हें जेल भेज दिया गया।

शौकिया जासूस ने पकड़ा
यह रिसर्च टोरंटो यूनिवर्सिटी की सिटीजन लैब के सुरक्षा विशेषज्ञों ने की है। गार्डियन की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें बताया गया है कि सुरक्षा में इस चूक को ब्रिटेन के एक शौकिया जासूस ने पकड़ा था। इसके बाद सुरक्षा विशेषज्ञों ने इसकी जांच शुरू की। जानकारी के मुताबिक रॉयटर्स एजेंसी में पत्रकार जोएल शेटमैन ने रिसर्च ग्रुप को इस बारे में जानकारी दी थी। इसमें बताया गया कि सीआईए का एक जासूस असुरक्षित नेटवर्क का इस्तेमाल करने के चलते ईरान में पकड़ में आ गया। इसके बाद उसे सात साल जेल में बिताना पड़ा था।

तो कई की जान पर खतरा
इस बीच शोधकर्ताओं ने कहा है कि वह पूरी रिपोर्ट प्रकाशित नहीं कर रहे हैं। ऐसा करने से कई अन्य सीआईए के जासूसों की जिंदगी खतरे में आ जाएगी। हालांकि इस खुलासे ने एजेंसी के डिजिटल सेफ्टी पर सवाल उठा दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक करीब 885 वेबसाइट्स सीआईए द्वारा इस्तेमाल की गई थीं। बताया जाता है कि यह वेबसाइट्स समाचार, हेल्थकेयर और मौसम से जुड़ी थीं।

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...