4.7 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के हाथों मिली शर्मिंदगी से बौखलाई पाकिस्तानी सेना, बलूचों पर उतार...

भारत के हाथों मिली शर्मिंदगी से बौखलाई पाकिस्तानी सेना, बलूचों पर उतार रही हार की खीझ, शुरू किया दमन चक्र

Published on

इस्लामाबाद:

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बुरी तरह पिटने के बाद पाकिस्तानी सेना बौखला गई है। भारत के हाथों शर्मिंदगी उठाने वाली पाकिस्तानी सेना अब बलूचिस्तान में दमन पर उतर आई है। बलोच सूत्रों से पता चला है कि पाकिस्तानी सशस्त्र बलों ने बलूचिस्तान में बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू की है। कई क्षेत्रों में इंटरनेट और बिजली सेवाएं बंद कर दी गई हैं, जिससे बलूचिस्तान में लोगों के बीच संपर्क काटा जा सके और अत्याचार की खबरें बाहर न जा सकें। इसे पाकिस्तानी सेना की चेहरा बचाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।

भारत के हमले के दौरान पाकिस्तान के एयर डिफेंस की नाकामी और मिसाइल की कमजोरियों पर पाकिस्तानी सेना की पोल खुल चुकी है। पाकिस्तान के अंदर ही सेना को लेकर सवाल उठने लगे हैं। इससे ध्यान हटाने के लिए पाकिस्तानी सेना बलूचिस्तान में अभियान को तेज कर रही है। भारत के साथ पूर्वी सीमा से सैनिकों को फिर से बलूचिस्तान में भेजा जा रहा है।

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का अत्याचार
सैनिकों की तैनाती पाकिस्तानी सेना के उसी पैटर्न का हिस्सा है, जिसमें वह दूसरे मोर्च पर नाकाम होने पर बलूचिस्तान में अपनी कार्रवाई तेज करती रही है। इसके पहले 1999 में कारगिल युद्ध, 2019 में बालाकोट हवाई हमले और 2006 में नवाब अकबर बुगती की हत्या के बाद यही हुआ था। हर बार सेना ने आतंकवाद विरोधी अभियान की आड़ में जबरन लोगों को गायब कर दिया और न्यायेतर हत्याएं की गईं। एक बार फिर अपनी शर्मिंदगी से ध्यान हटाने के लिए बलूचों को सजा देने की तैयारी है।

बलूचिस्तान में आजादी आंदोलन
बीते कुछ समय से बलूचिस्तान में अलगाववाद की मांग काफी तेज हुई है। हाल ही में बलोच कार्यकर्ता मीर यार बलोच ने बलूचिस्तान की आजादी की घोषणा की थी। इस बीच बलोच अमेरिकी कांग्रेस के महासचिव रज्जाक बलोच ने दावा किया कि पाकिस्तान ने बलूचिस्तान के 70-80 प्रतिशत इलाके पर नियंत्रण खो दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना अब केवल क्वेटा तक ही सीमित रह गई है और डर के मारे सैनिक रात में सड़कों पर गश्त तक नहीं लगा रहे हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...