3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'असली लड़ाई तो हमारे हैकर्स ने लड़ी,' पाकिस्तानी एंकर ने किया ऐसा...

‘असली लड़ाई तो हमारे हैकर्स ने लड़ी,’ पाकिस्तानी एंकर ने किया ऐसा दावा, लोग बोले- कौन सा नशा किया है

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान और उसकी खुशफहमी दोनों ही खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं. एक तरफ पाकिस्तान की मीडिया इस सीजफायर को जीत बताने में नहीं थक रही है. पाकिस्तान की आम जनता को गुमराह करने के लिए झूठ के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए गए हैं. हकीकत कुछ और थी, लेकिन बताई कुछ और गई. वहां जश्न मनाया जा रहा है, आतिशबाजियां हो रही हैं.

पाकिस्तान के न्यूज़ चैनलों पर अलग ही राग छेड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक पाकिस्तानी न्यूज एंकर दावा कर रही है कि भारत पर साइबर अटैक के ज़रिए 70 फीसदी बिजली उत्पादन रोक दिया गया और पूरा भारत अंधेरे में डूब गया है. इन दावों को सुनकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि पाकिस्तान में किस हद तक अपनी आवाम को गुमराह किया जा रहा है.

असली लड़ाई तो हमारे हैकर्स ने लड़ी
वायरल वीडियो में एंकर कह रही है कि पाकिस्तान की असली लड़ाई तो हमारे हैकर्स ने लड़ी है. उन्होंने दावा किया कि हैकर्स ने भारत के पूरे सिस्टम को बर्बाद कर दिया. और फिर आखिर में बड़े आत्मविश्वास से कहती हैं कि हम कितनी टेक्नोलॉजी में एडवांस हैं, हमें तो ये पता ही नहीं था.

सोशल मीडिया पर क्या आया रिएक्शन
जाहिर है, जब यह वीडियो भारत में वायरल हुआ तो सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने कहा—जिस तरह भारत के हमले के बाद पाकिस्तान के एयर डिफेंस सिस्टम की पोल खुल गई, उसी तरह अब मीडिया का भी दिमाग खराब हो गया है. वहीं एक यूज़र ने लिखा—एंकर साहिबा इतनी कॉन्फिडेंस से झूठ बोल रही हैं, जैसे ये सब कुछ उनके सामने हुआ हो. किसी ने तो ये भी पूछ लिया-भाई, ये लोग नशा करके न्यूज पेश कर रहे हैं.

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...