3.7 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमिडिल-ईस्ट में तेजी से बिगड़ रहे हालात, गाजा में IDF ने हमास...

मिडिल-ईस्ट में तेजी से बिगड़ रहे हालात, गाजा में IDF ने हमास के 100 लड़ाकों को मार गिराया

Published on

नई दिल्ली,

मिडिल-ईस्ट में हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं. ईरान और इजरायल के बीच कभी भी जंग हो सकती है. इसके बावजूद इजरायल गाजा में लगातार हमले कर रहा है. ताजा घटनाक्रम में इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने गाजा के रफाह में हमास के 100 से अधिक लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है. आईडीएफ ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दो हथियारबंद आतंकी पर हवाई हमला करते हुए देखा जा सकता है.

आईडीएफ के एक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि गिवती ब्रिगेड के सैनिकों ने 162वें डिवीजन की कमान के तहत रफाह के शबूरा क्षेत्र में खोजी अभियान चलाया. इस दौरान एक सशस्त्र आतंकवादी सेल का पता चला. इस पर हमला करके इजरायली सेना ने कई आतंकियों को मार गिराया. कई हथियार और आतंकी बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया गया. सैनिकों ने छिपने के ठिकानों का भी पता लगाया और नष्ट कर दिया.

इजरायली हमलों को देखते हुए गाजा से फिर से लोगो का पलायन जारी है. संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में दक्षिण पश्चिम गाजा में 75 हजार से ज़्यादा लोग विस्थापित हुए हैं. पिछले हफ्ते ही इजरायली सेना ने इन इलाकों को खाली करने का आदेश दिया था. पिछले साल 7 अक्टूबर के बाद से गाजा में इजरायली हमले लगातार जारी हैं. यहां अब तक करीब 40 हज़ार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं.

इस बीच अमेरिका ने दावा किया है कि ईरान या उसके प्रतिनिधि इस हफ्ते इजरायल पर सीधा हमला बोल सकते हैं. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा कि ईरानी हमले को रोकने के लिए अमेरिका तैयारी कर रहा है. इसके लिए मिडिल-ईस्ट में एक गाइडेड मिसाइल पनडुब्बी भेजी गई है. अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर यूएसएस अब्राहम लिंकन को भी भेज रहा हैं. यूएसएस अब्राहम लिंकन लड़ाकू विमान एफ-35 से लैस है.

दरअसल हमास और हिजबुल्लाह के कुछ बड़े नेताओं के मारे जाने के बाद इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. ईरान ने अपने यहां मारे गए हमास नेता इस्माइल हनिया का बदला लेने का एलान किया है. कहा जा रहा है कि ईरान और लेबनान के हिज़बुल्लाह इजरायल के सैन्य ठिकानों को निशाना बना सकते हैं. ऐसे इजरायल का जवाबी कार्रवाई तय है. ऐस में इस जंग की चपेट में पूरा मिडिल ईस्ट आ जाएगा.

Latest articles

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...

More like this

ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया

तेहरान। अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने जंग के बीच आर्मी चीफ जनरल...

Iran-US War: ईरान की पूरी लीडरशिप, नेवी… एयर फ़ोर्स और मिसाइलें सब खत्म, ट्रंप ने कहा- अब और बड़ा हमला करेंगे

वाशिंगटन डीसी। गुरुवार को US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान (Iran-US War) के साथ...

इजरायल का बड़ा दावा: लेबनान में मारा गया ईरानी कमांडर अल-जौहरी

तेहरान। ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल (Middle East War) के हमले जारी हैं...