15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'युद्ध के मैदान पर नहीं निकलेगा हल, बात तो करनी होगी', रूस-यूक्रेन...

‘युद्ध के मैदान पर नहीं निकलेगा हल, बात तो करनी होगी’, रूस-यूक्रेन जंग पर जर्मनी में बोले विदेश मंत्री जयशंकर

Published on

बर्लिन,

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि रूस और यूक्रेन को बातचीत करनी होगी और अगर वे सलाह चाहते हैं तो भारत हमेशा सलाह देने को तैयार है. उन्होंने रेखांकित किया कि यूक्रेन संघर्ष को युद्ध के मैदान पर हल नहीं किया जा सकता है.

बर्लिन में जर्मन विदेश मंत्रालय के वार्षिक राजदूत सम्मेलन में सवालों का जवाब देते हुए, जयशंकर ने कहा कि भारत ने ‘चीन से व्यापार के लिए अपने दरवाजे बंद नहीं किए हैं’, लेकिन मुद्दा यह है कि देश बीजिंग के साथ किन क्षेत्रों में और किन शर्तों पर व्यापार करता है.

‘संघर्ष युद्ध के मैदान पर हल नहीं होगा’
रूस-यूक्रेन युद्ध पर उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं लगता कि यह संघर्ष युद्ध के मैदान पर हल होने वाला है. किसी स्तर पर, कुछ बातचीत करनी होगी. जब भी कोई बातचीत होगी उसमें दोनों पक्षों, रूस और यूक्रेन, को शामिल होना होगा.’ उनकी टिप्पणी सोमवार को रियाद में अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव के साथ ‘सार्थक बातचीत’ के एक दिन बाद आई है.

‘आपको बातचीत करनी होगी’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस और यूक्रेन यात्रा को याद करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मॉस्को और कीव में कहा था कि ‘यह युद्ध का युग नहीं है’. उन्होंने कहा, ‘हमें नहीं लगता कि आप युद्ध के मैदान से कोई समाधान निकाल पाएंगे. हमें लगता है कि आपको बातचीत करनी होगी. अगर आप सलाह चाहते हैं, तो हम हमेशा सलाह देने को तैयार हैं.’

‘क्वाड एक बेहद सफल प्रयोग रहा’
उन्होंने कहा कि देशों में मतभेद हैं, लेकिन संघर्ष उन्हें सुलझाने का रास्ता नहीं है. जयशंकर ने यह भी कहा कि क्वाड एक बेहद सफल प्रयोग रहा है. भारत क्वाड समूह का सदस्य है, जिसमें अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया भी शामिल हैं. चीन क्वाड का लगातार विरोध करता रहा है. उन्होंने कहा कि चार अलग-अलग कोनों पर स्थित भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर काम करने का फैसला किया और इस तरह हमने क्वाड को पुनर्जीवित किया.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...