7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! FIA ने भेजा दूसरा नोटिस

इमरान खान पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार! FIA ने भेजा दूसरा नोटिस

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी हो सकती है. अवैध फंडिंग मामले में FIA को उनके खिलाफ कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर उनके खिलाफ बड़ी कार्रवाई संभव है. इस सब के ऊपर तमाम नोटिस के बावजूद भी इमरान खान अभी तक जांच में शामिल नहीं हुए हैं, वे लगातार पूछताछ के लिए आने से मना कर रहे हैं, ऐसे में उन नियमों के आधार पर भी उनकी गिरफ्तारी हो सकती है.

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के लिए बता दें कि जांच के दौरान FIA को इमरान खान की पांच ऐसी कंपनियों के बारे में पता चला है जो उन्होंने अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्रिटेन और बेल्जियम में खोल रखी हैं. लेकिन विवाद इस बात को लेकर है कि चुनाव के दौरान इमरान ने अपनी रिपोर्ट में ऐसी किसी कंपनी का जिक्र नहीं किया है. इन कंपनियों का उल्लेख नहीं करना ही इमरान के लिए मुसीबत खड़ी कर गया है. अभी तक इस मामले में FIA द्वारा इमरान को दो बार नोटिस दिया जा चुका है, अगर तीसरी बार भी वे पूछताछ में शामिल होने नहीं आते हैं तो जांच एजेंसी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है.

इमरान का क्या कहना है?
वैसे इस पूरे विवाद पर इमरान खान ने काफी तल्ख तेवर दिखाए हैं. उन्होंने FIA को ही चेतावनी दे दी है कि अगर दो दिन के भीतर नोटिस वापस नहीं लिया गया तो वे जांच एजेंसी के खिलाफ ही एक्शन लेंगे. ऐसे में इमरान अभी झुकने के मूड में नहीं है, वे FIA से भी सीधी टक्कर लेने की तैयारी कर रहे हैं. जोर देकर कह रहे हैं कि वे FIA को बिल्कुल भी जवाब नहीं देने वाले हैं, वे इसे जरूरी नहीं मानते हैं.

लेकिन इमरान खान के तमाम दावों के बावजूद भी FIA अपनी जांच के साथ आगे बढ़ने वाली है. साफ कर दिया गया है कि उनके पास पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं, उन सबूतों के आधार पर ही उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है. इससे पहले भी मनी लॉन्ड्रिंग और गिफ्ट कांड जैसे विवादों में इमरान फंस चुके हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...