7.4 C
London
Wednesday, March 25, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमहिला ने फ्लाइट में कपड़े उतारकर कर दी ऐसी हरकत, विमान की...

महिला ने फ्लाइट में कपड़े उतारकर कर दी ऐसी हरकत, विमान की साफ-सफाई में लगे कई घंटे

Published on

नई दिल्ली,

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में अक्सर यात्रियों की अजीब हरकतें चर्चा का विषय बनती रहती हैं और किसी एक यात्री की गलती की कीमत पूरी फ्लाइट को चुकानी पड़ती है. ऐसा ही कुछ फिलाडेल्फिया से शिकागो जा रही साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट में हुआ. एक महिला ने फ्लाइट में पहले अपने कपड़े उतारे और फिर सीट पर शौच कर दिया.

महिला ने फ्लाइट में कपड़े उतारे
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फिलाडेल्फिया से शिकागो जाने वाली एक नियमित उड़ान में उस समय खलबली मच गई जब विमान में सवार एक महिला ने अपने कपड़े उतारकर बीच फ्लाइट में अपनी सीट पर शौच कर दिया, जिससे साथ में उड़ान भर रहे यात्री हैरान रह गए. शिकायत मिलने पर पुलिस अधिकारी और एक मेडिकल टीम शनिवार को साउथवेस्ट एयरलाइंस की उड़ान 418 के शिकागो लैंड होते ही एयरपोर्ट पहुंची.

रिपोर्ट के अनुसार, महिला ने अपने कपड़े उतार दिए थे और अपनी सीट पर ही शौच कर दिया था, जिसके कारण एयरलाइंस को विमान को पूरी तरह से साफ करने में कई घंटे लगे और तब तक के लिए सर्विस ठप रही. इस घटना पर साउथवेस्ट एयरलाइंस ने एक बयान जारी कर कहा, ‘साउथवेस्ट के लिए हमारे कस्टमर्स और कर्मचारियों की सुरक्षा से ज्यादा अहम कुछ भी नहीं है और हम अपने उड़ान चालक दल के पेशेवर रवैये की सराहना करते हैं.’

एयरलाइंस ने मांगी माफी
एयरलाइन ने आगे कहा कि हमारी टीमें विमान में सवार लोगों से स्थिति के लिए और उनकी यात्रा में हुई देरी के लिए माफी मांगने के लिए संपर्क कर रही हैं. अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि विमान के उतरने के बाद अधिकारियों ने महिला यात्री के खिलाफ क्या कार्रवाई की है. पिछले महीने भी साउथवेस्ट एयरलाइंस में ऐसी ही एक घटना हुआ थी, जब एक अन्य यात्री ने उड़ान के दौरान अपने कपड़े उतार दिए थे.

हाल ही में फ्रंटियर एयरलाइंस की फ्लाइट में भी एक यात्री ने प्लेन की खिड़की तोड़कर सभी को डरा दिया था. साथी पैसेंजर्स ने किसी तरह उस यात्री को पकड़ा और जूते के फीते से बांधकर काबू किया. यह फ्लाइट डेनवर से ह्यूस्टन जा रही थी. अपनी सीट पर दूसरी महिला को बैठा देख उस यात्री ने फ्लाइट अटेंडेंट से सीट बदलने को कहा. लेकिन तभी वह अचानक से सामने वाली सीट पर मुक्के मारने लगा. इसके बाद जब भयभीत महिला अपनी सीट से उठी, तो उस व्यक्ति ने खिड़की पर लात मारी, जिससे अंदर का कवर पैनल टूट गया. हालांकि खिड़की को हुए नुकसान से विमान की सुरक्षा को कोई खतरा नहीं हुआ.

Latest articles

कलेक्टर ने की जनसुनवाई में 150 आवेदनों पर सुनवाई, कई समस्याओं का मौके पर निराकरण

भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में आयोजित जनसुनवाई में मंगलवार को जिलेभर से...

ऋण जमा करने की तिथि बढ़ाएं सरकार, वरना होगा उग्र आंदोलन: किसान कांग्रेस का अल्टीमेटम

भोपाल किसान कांग्रेस भोपाल ग्रामीण ने किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा...

जनता की सेवा और क्षेत्र का विकास ही हमारा मूलमंत्र — राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने मंगलवार को...

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...