19.5 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयतीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर दुनिया, पहली दो जंगों से होगा बिल्कुल...

तीसरे विश्वयुद्ध के मुहाने पर दुनिया, पहली दो जंगों से होगा बिल्कुल अलग, जिंदा नास्त्रेदमस ने दी चेतावनी

Published on

लंदन

दुनिया में तीसरा विश्वयुद्ध कभी भी शुरू हो सकता है। इसके लिए स्थितियां तैयार हो रही हैं और दुनिया इसके मुहाने पर पहुंच गई है। जीवित नास्त्रेदमस कहे जाने वाले भविष्यवक्ता एथोस सलोम ने यह भविष्यवाणी करते हुए चेतावनी जारी की है। ब्राजील के इस मनोवैज्ञानिक ने इसके पहले कोविड-19 महामारी और यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की सटीक भविष्यवाणी करके सुर्खियां बटोरी हैं, जिसके बाद उन्हें जीवित नास्त्रेदमस के नाम से जाना जाता है। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, अब सलोम ने तीसरे विश्वयुद्ध की भविष्यवाणी की है।

घटनाओं में महाविनाश के संकेत
रिपोर्ट के अनुसार, सलोम को अलग-अलग घटनाओं में महाविनाश के संकेत दिखाई दिए हैं, जो आखिरकार किसी बड़ी घटना में बदल जाएंगे। उन्होंने यह भी दावा किया यह पारंपरिक युद्ध नहीं, बल्कि हाईब्रिड युद्ध और तोड़फोड़ के मिश्रण से शुरू होगा। 38 वर्षीय भविष्यवक्ता ने लातविया और स्वीडन के बीच समुद्र की तलहटी में बिछी ऑप्टिकल फाइबर केबल में नुकसान का जिक्र किया और दावा किया कि यह छोटी सी हरकत बहुत बड़ी काली ताकतों के खेल का संकेत हो सकती है।

हाईब्रिड होगा नया युद्ध
सलोम ने कहा कि हाल के वैश्विक घटनाक्रम खतरनाक भू-राजनीतिक पैटर्न का संकेत देते हैं। उनके अनुसार, एक खतरनाक वैश्विक संकट सामने आ रहा है और लोगों से संकतों पर ध्यान देने का आग्रह किया। उन्होंने अलग-अलग घटनाओं को जोड़कर विश्लेषण किया है, जो बड़े रणनीतिक पैटर्न का निर्माण करता है। सलोम ने कहा, बाल्टिक सागर में एक अदृश्य युद्ध छिड़ गया है। उन्होंने पिछली गड़बड़ियों की और भी ध्यान दिलाया, जिसमें 2023 की केबल नेटवर्क विफलता भी शामिल है, जिसने फिनलैंड भर में संचार प्रणालियों को प्रभावित किया।

भविष्यवक्ता ने चेतावनी दी कि ये गड़बड़ियां गंभीर खतरा पैदा करती हैं। उन्होंने समुद्र में बिछे केबल को आधुनिक संचार ढांचे के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया और कहा, जब ये संरचनाएं नष्ट हो जाती हैं, तो वे डिजिटल ब्लैकआउट पैदा करते हैं। यह सैन्य क्षमताओं को खतरे में डालता है और बड़ी आर्थिक अस्थिरता की भी वजह बनता है।

पहले और दूसरे विश्वयुद्ध से लेनी होगी सीख
सलोम ने कहा, इतिहास ने हमें पहले ही दिखा दिया है कि बड़े संघर्ष अलग-अलग घटनाओं से शुरू हो सकते हैं। प्रथम विश्वयुद्ध एक आर्कड्यूक की हत्या से शुरू हुआ था। दूसरा विश्वयुद्ध पोलैंड पर आक्रमण से शुरू हुआ था। उन्होंने दक्षिणी चीन सागर में बढ़ने तनाव की ओर भी इशारा किया और भविष्यवाणी की कि भविष्य में चीन और अमेरिका के बीच संघर्ष बढ़ेगा।

सलोम ने चेतावनी दी कि आज हम हाइब्रिड युद्ध के युग में रह रहे हैं, जहां इंटरनेट केबल के नष्ट होने से सैन्य हमले जितना ही विनाशकारी असर पड़ सकता है। सलोमे ने सवाल किया कि अगर बाल्टिक घटनाओं की पुष्टि जानबूझकर की गई तोड़फोड़ के रूप में की जाती है, तो वैश्विक शक्तियां कैसे प्रतिक्रिया देंगी। उन्होंने पूछा, “नाटो की प्रतिक्रिया क्या होगी? संभावित औपचारिक अभियोग पर रूस कैसे प्रतिक्रिया देगा? यह तनाव हमें कितनी दूर तक ले जा सकता है?

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर किया हमला, यूएस अमेरिकी एयरस्ट्राइक के जवाब में कार्रवाई

ट्रम्प बोले थे- हेलिकॉप्टर गिराने का बदला लेंगे अम्मान। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...