7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'कश्मीर पर खामोश है दुनिया...', PM बनते ही शहबाज शरीफ ने भारत...

‘कश्मीर पर खामोश है दुनिया…’, PM बनते ही शहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ उगला जहर

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में नई सरकार के गठन का रास्ता साफ हो गया है. शहबाज शरीफ दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. पीएम चुने जाने के साथ ही उन्होंने जम्मू कश्मीर को लेकर कई दावे किए. उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में कश्मीरियों के खून बहाए जा रहे हैं और पूरा वादी खून से सुर्ख हो गया है.’ शहबाज ने इंटरनेशनल कम्युनिटी पर हमला बोलते हुए कहा, ‘लेकिन फिर भी दुनिया के होंठ सिले हुए हैं.’

शहबाज शरीफ ने कश्मीर की आजादी के लिए नेशनल असेंबली से एक प्रस्ताव पारित करने की अपील की. शहबाज पाकिस्तान के 24वें प्रधानमंत्री बनेंगे. नेशनल असेंबली में उनके समर्थन में 201 वोट पड़े, जबकि विपक्षी पीटीआई के पीएम उम्मीदवार उमर अयूब खान को 92 वोट मिले. शहबाज ने पड़ोसी समेत तमाम मुल्कों के साथ संबंध बेहतर बनाने की मंशा जाहिर की लेकिन कश्मीर को लेकर अपने पुराने एजेंडे पर अड़े हुए हैं.

शहबाज शरीफ कल लेंगे पद की शपथ
सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति आरिफ अल्वी कल दोपहर 3 बजे राष्ट्रपति भवन में नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री को शपथ दिलाएंगे. कथित तौर पर सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर, कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर, मुख्यमंत्री और सभी प्रांतों के राज्यपाल भी शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे.

‘कश्मीरियों का खून बहाया जा रहा है’
शहबाज शरीफ ने जम्मू कश्मीर, गाजा और फिलिस्तीन के मुद्दे पर नेशनल असेंबली में चर्चा की. पीटीआई समर्थक सांसदों के तमाम विरोधों के बीच उन्होंने कश्मीर को लेकर कहा, “कश्मीर में बेगुनाह कश्मीरियों का खून बहाया जा रहा है. कश्मीर की वादी उनके खून से सुर्ख हो चुकी है, लेकिन पूरी दुनिया खामोश है, उनके लब सिले हुए हैं, उनकी क्या वजहें हैं हम सब जानते हैं.”

‘कश्मीर की आजादी’ के लिए प्रस्ताव पारित करने की अपील
शहबाज शरीफ ने सूडान, सोमाली आईलैंड जैसे मुल्कों का हवाला देते हुए फिलिस्तीन, गाजा और कश्मीर में ‘जुल्म’ के खिलाफ एक प्रस्ताव पास करने की अपील की, जहां इंटरनेशनल कम्यूनिटी के हस्तक्षेप से शांति कायम हुई. उन्होंने विपक्षी सांसदों से ‘फिलिस्तीन और कश्मीर की आजादी’ के लिए साथ मिलकर काम करने का आग्रह किया.

पीपीपी, छोटे दलों के समर्थन से पीएम बनेंगे शहबाज
प्रधानमंत्री चुने जाने के बाद शहबाज शरीफ ने अपने बड़े भाई नवाज शरीफ को गले लगाया. उन्होंने विपक्षी सांसदों का सरकार को समर्थन देने के लिए धन्यवाद दिया. पाकिस्तान में 8 फरवरी को चुनाव हुए थे और नतीजे आने के करीब तीन हफ्ते बाद सरकार का गठन हो सका है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज और बिलावल भुट्टो की पाकिस्तान पिपुल्स पार्टी और छोटे दलों के समर्थन से शहबाज पीएम बनेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...