11.6 C
London
Tuesday, May 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय2025 में आएंगी ये बड़ी आपदाएं! खुद को भविष्य से आया हुआ...

2025 में आएंगी ये बड़ी आपदाएं! खुद को भविष्य से आया हुआ बता इंटरनेट पर बन रहा था कूल, यूजर्स ने बनाया मजाक

Published on

सोशल मीडिया पर वायरल होने और व्यूज कमाने के चक्कर में लोग तरह-तरह की चीजें करते हैं। लेकिन अगर कोई व्यक्ति साल में आने वाली आपदाओं को लेकर भविष्यवाणी करने लगे और खुद को टाइम ट्रैव्लर बताने लगें, तो यूजर्स का क्या रिएक्शन होगा। इस वायरल वीडियो पर लोगों ने भी जमकर रिएक्शन दिया है, जिसमें एक शख्स यह दावा करता नजर आ रहा है कि उसने भविष्य देख लिया है।

साथ ही, उसने 2025 में आने वाली आपदाओं की तारीखें भी बताई हैं। मगर कमेंट सेक्शन में जाने के बाद यूजर्स यह लिखते हुए दिखाई देते है कि इस आदमी ने पिछले साल भी ऐसे ही भविष्यवाणी की थी, जिसका कोई मतलब नहीं निकला है। इसके अलावा एल्विस थॉमप्सन नाम के यूजर ने अपने दावों में कई ऐसी उल-जलूल भविष्यवाणी की है, जिस पर यकीन कर पाना भी मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन लगता है।

2025 में एलियन आएंगे…
एल्विस थॉमप्सन ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट की अपनी Reel में दावा किया है कि वह 24 किलोमीटर चौड़ा और 1,046 किलोमीटर प्रति घंटे की हवा की गति वाला एक विशाल बवंडर 6 अप्रैल को ओक्लाहोमा पर हमला करेगा। इसके अलावा 27 मई को, यूएसए में दूसरा सिविल वॉर छिड़ेगा। जिसके चलते टेक्सास देश से अलग हो जाएगा और एक ग्लोबल परमाणु संघर्ष भड़केगा,जो अमेरिका को तबाह कर देगा।

थॉमस की भविष्यवाणियां में उनका एक दावा यह भी शामिल है कि 1 सितंबर को चैंपियन नाम का एक एलियन पृथ्वी पर आएगा और 12 हजार इंसानों को उनकी सुरक्षा के लिए दूसरे ग्रह पर ले जाएगा। फिर 19 सितंबर को अमेरिका के इस्ट कोस्ट पर एक शक्तिशाली तूफान आएगा। क्लिप के अंत 3 नवंबर को आने वाले एक विशाल समुद्री जीव, ब्लू व्हेल से छह गुना आकार और सेरेन क्राउन नाम की मछली की मछली को खोजा जाएगा।

​करीब 62 सेकंड का यह भविष्यवाणी वाला वीडियो इसी के साथ खत्म हो जाता है। लेकिन यूजर्स ने इस पर जमकर मजेदार कमेंट्स किए है। इस Reel को Instagram पर @elvis.thompson.927 नाम के यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा- कृपया लोग ध्यान दें। उनकी 1 जनवरी को पोस्ट की गई इस Reel को अब तक 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। जबकि साढ़े 3 लाख से ज्यादा यूजर्स ने इस पोस्ट को लाइक किया है।

कौन-सा नशा करते हो?
यूजर्स भविष्यवाणी करने वाले शख्स की इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- मैं इस वीडियो को सेव करने जा रहा हूं और अगर इनमें से एक भी गलत है तो मैं आप पर अदालत में मुकदमा करूंगा। दूसरे यूजर ने कहा कि ये कौन-सा नशा करता है। मुझे भी चाहिए। तीसरे ने लिखा कि किसी ने कहा कि उसने तारीखें गड़बड़ कर दीं? तो उसका मतलब था, भविष्यवाणियां सही थीं, सिर्फ गलत तारीखों पर? चौथे यूजर ने कहा कि लेकिन सब कुछ सिर्फ अमेरिका में क्यों हो रहा है।

Latest articles

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में किया ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आपातकालीन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराध अनुसंधान को...

धनगर-गड़रिया समाज के सर्वांगीण विकास को सरकार संकल्पित : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की जनसुनवाई में समस्याओं का त्वरित समाधान, आमजन ने जताया आभार

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य में आमजन और शासन के बीच सीधे संवाद...

अमृतसर में रावी-ब्यास ट्रिब्यूनल की बैठक में शामिल होंगे सीएम भगवंत मान, जल बंटवारे पर रखेंगे पंजाब का पक्ष

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अपने अमृतसर दौरे के दौरान आज एक बेहद...

More like this

नीदरलैंड ने लौटाई विरासत, PM मोदी को सौंपीं चोल राजा की 1 हजार साल पुरानी निशानियां, जानें क्या है इनकी खासियत?

एम्सटर्डम। पीएम मोदी की नीदरलैंड यात्रा के दौरान भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए...

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...