8.9 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभूकंप से तबाह हुए तुर्की की मदद के लिए एकजुट हुए ये...

भूकंप से तबाह हुए तुर्की की मदद के लिए एकजुट हुए ये इस्लामिक देश

Published on

नई दिल्ली,

तुर्की और सीरिया में सोमवार तड़के सुबह आए भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है. दोनों देशों में अब तक 4300 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. तुर्की में पिछले 24 घंटों में 2900 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. तबाही के इस मंजर के बाद पाकिस्तान, सऊदी अरब, यूएई समेत लगभग सभी इस्लामिक देशों ने तुर्की और सीरिया को मदद की पेशकश की है.

सऊदी अरब ने कही ये बात
सोमवार की सुबह सीरिया और तुर्की की सीमा पर आए भूकंप के बाद सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने दोनों देशों के प्रति अपनी एकजुटता और सहानुभूति व्यक्त की. सऊदी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि सऊदी अरब आपदा प्रभावित क्षेत्र में स्थिति पर बारीकी से नजर बनाए हुए है.

सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए सऊदी अरब की ओर से मदद की पेशकश की. इसके अलावा उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

पाकिस्तान के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने संवेदना व्यक्त की
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने तुर्की और सीरिया में आए भूकंप में जान गंवाने वाले पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा, “पाकिस्तान के लोग तुर्की और वहां के लोगों के प्रति भाईचारा रखते हैं. इस आपदा से उबारने के लिए पाकिस्तान तुर्की सरकार और वहां के नागरिकों को हरसंभव मदद करेगी.”

यूएई ने भी मदद की पेशकश की
यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायेद अल नहयान ने भी जानलेवा भूकंप के बाद सीरिया के राष्ट्रपति बशर अल-असद और तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन से फोन पर बातचीत की. उन्होंने दोनों देशों के राष्ट्रपति और दोनों देशों के नागरिकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की और सहायता प्रदान करने की पेशकश की.

कुवैत, मिस्र और फिलीस्तीन ने संवेदना व्यक्त की
कुवैत के अमीर नवाफ अल-सबा ने राष्ट्रपति अर्दोआन को एक पत्र लिखकर घायलों के जल्द ही ठीक होने की कामना करते हुए राष्ट्रपति और पीड़ितों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.मिस्र के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए में तुर्की और सीरिया के प्रति अपनी संवेदना और एकजुटता व्यक्त की. इसके अलावा सहायता प्रदान करने की भी पेशकश की.फिलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने भी तुर्की और सीरिया के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

इस्लामिक सहयोग संगठन ने सदस्य देशों की बुलाई बैठक
इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने भी तुर्की और सीरिया में आए जानलेवा भूकंप पर शोक व्यक्त किया है. ओआईसी के महासचिव हिसेन ब्राहिम ताहा ने राहत बचाव कार्यों में योगदान देने के लिए सभी सदस्य देशों और संबंधित संस्थानों की बैठक बुलाई है.

24 घंटे के अंदर तुर्की में भूकंप का चौथा झटका
तुर्की में 24 घंटे के भीतर चार बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. सोमवार को आए भूकंप ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई है. तुर्की में अब तक 2900 लोगों के मारे जाने की खबर है. भूकंप के इस झटके को तुर्की में 100 साल में सबसे ज्यादा तीव्रता वाला भूकंप बताया जा रहा है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...