11.3 C
London
Sunday, May 17, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये उकसावे की बातें… पीएम नरेंद्र मोदी की फटकार से बौखलाया पाकिस्तान,...

ये उकसावे की बातें… पीएम नरेंद्र मोदी की फटकार से बौखलाया पाकिस्तान, दुनिया से करने लगा ये नई अपील

Published on

इस्लामाबाद:

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान के साथ सैन्य संघर्ष के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश को संबोधित किया है। अपने भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को कड़े शब्दों में चेताते हुए आतंक पर किसी तरह का समझौता नहीं करने की बात कही है। नरेंद्र मोदी के भाषण पर पाकिस्तान ने बौखलाहट दिखाते हुए कहा कि भारतीय पीएम के बयान ‘उत्तेजक और भड़काऊ’ हैं। पाकिस्तान ने कहा है कि नरेंद्र मोदी ओर से जो बातें कही गई हैं, उनका दोनों देशों के रिश्ते पर खराब प्रभाव पड़ेगा। ऐसे में दुनिया को इस तरफ देखना चाहिए।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने नरेंद्र मोदी के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम हाल ही में हुए सीजफायर समझौते के लिए प्रतिबद्ध हैं और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए कदम उठा रहे हैं। पाकिस्तान उम्मीद करता है कि भारत क्षेत्रीय स्थिरता को प्राथमिकता देगा। पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण पर पाकिस्तान ने कहा, ‘क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए जारी अंतरराष्ट्रीय प्रयासों के बीच ऐसे बयान उकसावे को दिखाते हैं, यह अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति घोर उपेक्षा भी है।’

‘भारत को हम जवाब देंगे’
पाकिस्तान ने अपने बयान में कहा, ‘भारत की ओर से कुछ बयान आए हैं। हम आने वाले दिनों में भारतीय कार्रवाई और व्यवहार की समीक्षा करेंगे। हम अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भी ऐसा करने का अनुरोध करेंगे। पाकिस्तान ने संघर्ष के दौरान केवल भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान सिंधु जल संधि में भी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए कदम उठाएगा।’ पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि भारत के साथ सीजफायर कई मित्र देशों के प्रयासों से संभव हो सका है।

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई की शाम देश को संबोधित करते हुए सख्त शब्दों में पाकिस्तान को चेताया है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों और आतंकियों के ट्रेनिंग सेंटर पर हमला किया। आतंक पर प्रहार हुआ और पाकिस्तान ने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया।

‘परमाणु की धमकी नहीं चलेगी’
पाकिस्तान के परमाणु युद्ध की धमकी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘अब भारत परमाणु हमले की धमकी से ब्लैकमेल नहीं होगा। भारत ने तीन सूत्र तय कर दिए हैं। पहला- भारत पर आतंकी हमला हुआ तो भारत अपने तरीके से जवाब देगा। दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा और तीसरा- हम आतंकी सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे।’

Latest articles

लखपति दीदी मंजू की संघर्षगाथा बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल, सीएम साय ने लेमरू में चखा गुपचुप

रायपुर। राज्य सरकार के 'सुशासन तिहार' कार्यक्रम के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कोरबा...

सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज उन्नति’ की 5वीं उच्च स्तरीय बैठक संपन्न

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल ‘राजस्थान यूनिफाइड नेटवर्क फॉर न्यू एक्शन’ (राज...

पूर्व उपराष्ट्रपति स्व. भैरोंसिंह शेखावत को मुख्यमंत्री भजनलाल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और प्रदेश के...

सीएम भगवंत मान ने दिखाई हरी झंडी; कहा- ट्रेनिंग लेकर लौटेंगे तो ‘नेशन बिल्डर’ बनकर लाएंगे बदलाव

चंडीगढ़। पंजाब सरकार के महत्वाकांक्षी शिक्षा मॉडल को वैश्विक स्तर पर और अधिक मजबूत...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...