12.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहमास के इन दो बड़े कमांडरों को IDF ने मार गिराया, इजरायली...

हमास के इन दो बड़े कमांडरों को IDF ने मार गिराया, इजरायली हमले से दहला गाजा

Published on

नई दिल्ली,

गाजा में इजरायली सेना का कोहराम जारी है. इजयराली डिफेंस फोर्स और इजरायली एयर फोर्स ने संयुक्त अभियान में हमास के दो बड़े कमांडरों को मार गिराया. इन दोनों कमांडरों के नाम अब्दुल्ला खतीब और हेटम अबू अलजीदियन है. दोनों कमांडरों ने 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए बर्बर हमले में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था. इन दोनों पर सैकड़ों इजरायलियों के कत्ल का इल्जाम था.

आईडीएफ के मुताबिक, शनिवार को डेयर अल-बलाह में मानवीय क्षेत्र के अंदर स्थित हमास के कमांड सेंटर पर एयर फोर्स ने जबरदस्त हमला किया है. इसमें डेयर अल-बलाह बटालियन के वर्तमान कमांडर अब्दुल्ला खतीब और पूर्व कमांडर हेटम अबू अलजीदियन को मार गिराया गया. इस हमले से पहले आम नागरिकों को नुकसान पहुंचाने के जोखिम को कम करने के लिए कई कदम उठाए गए.हमास कमांडर अब्दुल्ला खतीब और हेटम अबू अलजीदियन, जिन्हें आईडीएफ ने मार गिराया है.

इसके साथ ही कब्जे वाले वेस्ट बैंक में इजरायली सेना का सबसे घातक ऑपरेशन दूसरे हफ्ते भी भारी जारी है. आईडीएफ जेनिन शहर के बाद अब तुल्कर्म में जमीन से लेकर आसमन तक से हमला कर रही है. इजरायली फैज ने वेस्ट बैंक के तुल्कर्म शहर में कई फिलिस्तीनियों के घर गिरा दिए. इसके साथ ही गलियों में टैंक दौड़ते नजर आए. इन हमलों में कम से कम 6 लोग मारे गए हैं.

इजरायली सेना का कहना है कि वेस्ट बैंक के फिलिस्तीनी बस्तियों में कई हमास के लड़ाके छिपे हुए हैं. इसके साथ यहां हमास के मददगार भी रह रहे हैं, जिनके खिलाफ ये कार्रवाई की जा रही है. वहीं यहां रहने वाले फिलिस्तीनियों का कहना है कि उनके बस्तियों में कोई हमास का लड़ाका नहीं है. सभी आम लोग हैं. इजरायली सैनिक बेवजह उन लोगों को निशाना बना रहे हैं.

उधर, जंग से जूझ रहे इजरायल के लोग अपना गुस्सा कुछ इस तरह से निकाल रहे हैं. तेल अवीव के ‘रेज रूम’ में वो एक के बाद एक कई कीमती चीजों को कुछ इस अंदाज में तोड़ते हैं. इन चीजों को तोड़ कर अपना तनाव कम करते हैं. लोहे के रॉड से वो सिरेमिक प्लेट, कीबोर्ड और प्रिंटर जैसी चीजों पर अपना गुस्सा निकालते हैं. यहां ज्यादातर लोग 7 अक्टूबर की घटना से आक्रोशित हैं.

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...