16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटेन की इस मिसाइल ने रूस को किया तबाह, टॉप जनरल समेत...

ब्रिटेन की इस मिसाइल ने रूस को किया तबाह, टॉप जनरल समेत 500 उत्तर कोरियाई सैनिकों की मौत!

Published on

कीव

अमेरिका-ब्रिटेन की मंजूरी के बाद यूक्रेन इन दिनों रूस के अंदर लंबी दूरी की मिसाइलों से हमले कर रहा है। इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि ब्रिटिश स्टॉर्म शैडो मिसाइल के हमले में 500 उत्तर कोरियाई सैनिक मारे गए हैं। इस हमले में एक रूसी जनरल समेत 18 अन्य सैन्य अधिकारियों की भी मौत हुई है। पहले यह दावा किया गया था कि इन हमलों में उत्तर कोरियाई सेना के एक शीर्ष जनरल भी घायल हुए हैं। यह जनरल रूस के कुर्स्क में यूक्रेन के खिलाफ रूसी सेना के आक्रामक अभियान की कमान संभाल रहे थे। यूक्रेनी सेना ने स्टॉर्म शैडो मिसाइल से यह हमला 20 नवंबर को किया गया था।

स्टॉर्म शैडो ने रूसी कमांड पोस्ट को उड़ाया
इससे पहले यह जानकारी सामने आई थी कि यूक्रेनी स्टॉर्म शैडो मिसाइलों ने एक रूसी कमांड पोस्ट और एक मिलिट्री फैसिलिटी को निशाना बनाया था। तब इतना बताया गया था कि इस हमले में रूसी सेना को बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ था। मारे गए रूसी जनरल का नाम लेफ्टिनेंट-जनरल वालेरी सोलोडचुक था। रूसी अधिकारियों ने नुकसान की पुष्टि नहीं की है जिसे रूस और उत्तर कोरिया दोनों के लिए गंभीर बताया जा रहा है।

रूस ने नहीं की नुकसान की पुष्टि
स्टॉर्म शैडो को कुर्स्क क्षेत्र में एक ज़ारिस्ट एस्टेट पर मैरीनो में एक भूमिगत सैन्य सुविधा पर निशाना बनाया गया था। नए फुटेज में हमले में शामिल स्टॉर्म शैडो मिसाइल को दिखाया गया है, जो अपने लक्ष्य की ओर उड़ रही थी। हालांकि, रूस की चुप्पी होने और किसी स्वतंत्र सूत्र से पुष्टि न होने के कारण यूक्रेन के इस दावे पर संदेह भी जताया जा रहा है। हालांकि, हमला जिस इलाके में हुआ है, उस क्षेत्र में 10000 से अधिक उत्तर कोरियाई सैनिक तैनात हैं।

रूस ने नई मिसाइल से हमला कर दिया जवाब
ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस भारी नुकसान के कारण ही यूक्रेन पर एक नई मिसाइल से हमला बोला था। रूस ने इसी स्टॉर्म शैडो मिसाइळ के हमले के बाद यूक्रेन के नीपर पर एक नई ओरेशनिक हाइपरसोनिक मिसाइल दागी थी। इसके बाद पुतिन ने सार्वजनिक तौर पर दावा किया कि उनके पास एक नया सुपर हथियार है जिसे पश्चिम रोक नहीं सकता। मॉस्को ने यह भी धमकी दी कि यूक्रेन द्वारा नाटो द्वारा आपूर्ति की गई मिसाइलों का उपयोग करने का मतलब है कि पुतिन वैध रूप से परमाणु मिसाइलों से जवाबी हमला कर सकते हैं।

रूस की ओर से युद्ध लड़ रहे उत्तर कोरियाई सैनिक
कथित तौर पर मारे गए रूसी अधिकारी पुतिन के दक्षिणी और पूर्वी सैन्य जिलों से हैं। अमेरिका स्थित ग्लोबल डिफेंस कॉर्प ने बताया कि रूसी अधिकारियों के साथ-साथ 500 उत्तर कोरियाई सैनिक भी मारे गए। हालांकि, इसकी कोई स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई। माना जाता है कि लगभग 10,000 से अधिक उत्तर कोरियाई लोगों को उनके नेता किम जोंग उन द्वारा पुतिन की सेवा करने के आदेश के बाद साइबेरिया से युद्ध क्षेत्र में ले जाया गया था।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...