12.6 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयये आतंकी चैनल है... अल जजीरा चैनल इजरायल में हुआ बैन, पीएम...

ये आतंकी चैनल है… अल जजीरा चैनल इजरायल में हुआ बैन, पीएम नेतन्याहू ने दिया बड़ा बयान

Published on

तेल अवीव

इजरायल में अल जजीरा चैनल को बैन कर दिया गया है। इजरायली संसद ने समाचार चैनल अल जजीरा पर रोक लगाने वाले कानून को मंजूरी दी है। ये कानून इजरायल की सरकार को अल जजीरा के क्षेत्रीय ब्यूरो को बंद करने और उसके उपकरण जब्त करने की अनुमति देता है। यह कानून स्थानीय केबल और सैटेलाइट टीवी प्रदाताओं को भी चैनल को प्रसारित करने से रोकता है। इजरायल के भीतर अल जजीरा की वेबसाइट को ब्लॉक करने की इजाजत भी कानून सरकार को देता है। ये रोक 45 दिनों तक चल सकती है, जिसे फिर बढ़ाया जा सकता है। इससे आग भी रोक जुलाई के अंत तक या गाजा में लड़ाई खत्म होने तक लागू रह सकती है।

संसद से कानून पास होने के बाद इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि अल जजीरा एक “आतंकवादी चैनल” है। ये चैनल सिर्फ उत्तेजना भड़काने का काम करता है। उन्होंने कहा कि इजरायली सरकार इस चैनल को बंद कर रही है। नेतन्याहू ने कहा कि अल जजीरा ने इजरायल की सुरक्षा को नुकसान पहुंचाया, 7 अक्टूबर के नरसंहार में ये चैनल दोषी है। इसने इजरायली सैनिकों के खिलाफ आतंकियों को उकसाया। ये हमास का मुखपत्र है और इसको हमारे देश से हटाने का समय आ गया है। मैं साफ कर देना चाहता हूं कि आतंकी चैनल अल जजीरा अब इजरायल से प्रसारित नहीं होगा।

अल जजीरा ने कहा- आरोप निराधार
गाजा का युद्ध शुरू होने के बाद से अल जजीरा ने इजरायली नीतियों की आलोचनात्मक कवरेज के लिए पहचान बनाई है। इजरायल ने कई बार इस पर एतराज भी जताया है। इजरायली सरकार के नए आरोपों और बैन से जुड़े कानून को मंजूरी पर अल जजीरा ने कहा, “नेतन्याहू झूठ बोल रहे हैं। नेतन्याहू दुनिया भर में हमारे पत्रकारों की सुरक्षा के खिलाफ उकसाते हैं। यह नया उपाय अल जजीरा को चुप कराने के लिए इजरायली हमलों की एक श्रृंखला का एक हिस्सा है।”

अल जजीरा अरब के लोकप्रिय चैनलों और वेबसाइट में से एक है। अल जजीरा मीडिया समूह का हेड ऑफिस कतर की राजधानी दोहा में है। अल जजीरा की साइट पर कहा गया है कि ये चैनल 1 नवंबर 1996 को कतर की राजधानी दोहा में लॉन्च हुआ था तो यह अरब दुनिया का पहला स्वतंत्र समाचार चैनल था। इसके बाद अल जजीरा ने लगातार आगे बढ़ते हुए अरबी और अंग्रेजी भाषा की पत्रकारिता में एक अलग पहचान बनाई है।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...