4.7 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयहो ही नहीं सकता, प्रूफ दो... कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो देख पाकिस्तानी...

हो ही नहीं सकता, प्रूफ दो… कोलकाता में अंडरवाटर मेट्रो देख पाकिस्तानी हैरान, भारत की तरक्की से बौखलाए

Published on

इस्लामाबाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कोलकाता में देश की पहली अंडरवाटर मेट्रो का उद्घाटन किया। अंडरवॉटर मेट्रो ट्रेन 16.6 किमी लंबी है। हावड़ा मैदान से फूलबाग तक 10.8 किमी अंडरग्राउंड है, जिसमें हुगली नदी के नीचे सुरंग भी शामिल है। मेट्रो 520 मीटर चौड़ी नदी की दूरी को केवल 45 सेकंड में तय करती है। भारत की इस ट्रेन को देख कर पाकिस्तानी हैरान है। वह इस बात पर हैरानी जता रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान साथ आजाद हुए। लेकिन आज इंडिया कितना आगे निकल गया है।

पाकिस्तान की यूट्यूबर सना अमजद ने इस बारे में लोगों की राय ली। इसे देखकर कुछ लोगों ने कहा कि यह चीन और जापान में है। वहीं कुछ लोगों ने कहा कि यह दुबई या फिर ऑस्ट्रेलिया है। लेकिन जब उन्होंने बताया कि यह ट्रेन भारत में है तब वह हैरान रह गए। पहले वह इस बात को मानने को ही नहीं तैयार हुए कि यह भारत की ट्रेन है। बाद में जब उन्होंने तसल्ली कर ली तो कहने लगे कि हमारे यहां एक मेट्रो है उसमें भी करप्शन है। एक शख्स ने कहा कि भारत हमसे हर चीज में आगे है, लेकिन पाकिस्तान करप्शन में आगे है।

भारत पाकिस्तान की नहीं कोई तुलना
आमना नाम की एक लड़की ने बातचीत में कहा, ‘भारत और पाकिस्तान के रेल नेटवर्क की तुलना नहीं कर सकते। इंडिया हर रोज अपना इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है। लेकिन पाकिस्तान में ट्रेन की पटरियों पर जंग लगा है। यहां हर रोज एक्सीडेंट होते हैं।’ उन्होंने आगे कहा, ‘भारत ने काफी तरक्की कर ली है। अगर वह पानी के नीचे ट्रेन चला रहे हैं तो बड़ी कामयाबी है। हमने ट्रेन चलाने के नाम पर सिर्फ ऑरेंज लाइन मेट्रो शुरू की है जो घाटे में जा रही है।’

पाकिस्तान में फिक्स होता है कमीशन
पाकिस्तान के ओसामा नाम के एक शख्स ने कहा, ‘पाकिस्तान में कोई भी चीज बिना करप्शन नहीं है। हम रेलवे के हालात देखते हैं, जिनके टॉयलेट पूरी तरह गंदे हैं।’ इस शख्स ने आगे कहा कि काम से पहले पाकिस्तान में कमीशन तय हो जाता है। 60 फीसदी तो नेता और मिनिस्टर लेकर चले जाते हैं फिर 40 में क्या ही काम किया जाएगा?

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...