10.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयगूगल मैप में बर्फ के बीच दिखा ये 'रहस्यमयी दरवाजा', एक्सपर्ट भी...

गूगल मैप में बर्फ के बीच दिखा ये ‘रहस्यमयी दरवाजा’, एक्सपर्ट भी खोज रहे इसका जवाब

Published on

नई दिल्ली,

अंटार्कटिका में एक रहस्यमयी द्वार मिला है. इसको लेकर इंटरनेट पर कई तरह की बातें कही जा रही हैं. कुछ इसे एलियंस का बर्फ से ढका स्पेस क्राफ्ट बता रहे हैं तो कुछ इस हिममानव का गेस्ट हाउस बता रहे हैं. इसको लेकर एक से बढ़कर एक वाइल्ड थ्योरियां दी जा रही हैं.

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक यूजर ने गूगल मैप पर दिखे इस स्थान का फोटो डाल कर सिर्फ इतना पूछा – अंटार्कटिका में विशाल दरवाजा ? इसके बाद इसको लेकर तरह-तरह की थ्योरियां लोग बताने लगे. गूगल मैप पर यह रहस्यमयी विशाल दरवाजा पूर्वी अंटार्कटिका के जापानी अनुसंधान चौकी शोवा स्टेशन के ठीक दक्षिण-पूर्व में स्थित है.

अंटार्कटिका में बन गया है रहस्यमयी दरवाजा
सोशल मीडिया पर अंटार्कटिका के इस विशाल रहस्यमयी द्वार को लेकर एक यूजर ने लिखा है कि यह तो बोइंग विमान का एक दरवाजा है. उसके कहने का मतलब था कि पिछले जनवरी में उसी इलाके में हवाई दुर्घटना हुई थी. इसी के संदर्भ में उसने पूछा कि क्या वहां डोर डैश भी मिलेगी.

लोग दे रहे तरह-तरह के अटपटे थ्योरी
गूगल मैप पर मिले इस रहस्यमयी संरचना को लेकर कई प्रोफेसर और साइंटिस्ट भी मजे ले रहे हैं. एक ज्वालामुखी विशेषज्ञ ने कहा कि जैसा लोग इसको लेकर बातें कर रहे हैं. वैसा कुछ भी नहीं है. यह सिर्फ एक पिघलता हुआ ग्लेशियर का टुकड़ा है, जो एक प्राकृतिक घटना का हिस्सा है.

एक्सपर्ट ने बताई प्राकृतिक घटना
एक दूसरे एक्सपर्ट ने बताया कि ऐसा लग रहा था कि बर्फ के नीचे जाने के कारण एक छोटी चट्टानी रिज का उभार बन गया है. यह उभार दरवाजे के ऊपरी हिस्से का निर्माण करता दिख रहा है. वहीं द्वार के किनारों पर दो समानांतर बर्फ की पूंछ हैं. बर्फ की पूंछ अंदर जाने के रास्ते जैसा दिखाई देता है.

उन्होंने मजाकिया तौर पर कहा कि यह एक अच्छी कल्पना है, लेकिन कुल मिलाकर एक कमज़ोर और पूरी तरह से झूठा दरवाजा जैसा आभास होता है. मुझे पूरा यकीन है कि यह सिर्फ एक प्राकृतिक घटना है और इसे लेकर उत्साहित होने की कोई बात नहीं है

Latest articles

पीएसयू की विरासत से निकले पावर ग्रिड के नए सीएमडी

भोपाल/हैदराबाद।पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  बुर्रा वामसी...

मैनिट चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल भी बनेगी— निगम परिषद अध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

भोपाल।शहर के मैनिट चौराहे का जल्द ही सौंदर्यीकरण होगा। यहां एक बाउंड्रीवाल भी बनाई...

मंत्री व महापौर ने किया नेत्र ज्योति यज्ञ का शुभारंभ

भोपाल।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री कृष्णा गौर व महापौर मालती राय ने रविवार...

जंतर-मंतर पर ईपीएस-95 पेंशनभोगियों का बड़ा प्रदर्शन, न्यूनतम पेंशन 7,500 रुपये करने की मांग तेज

नई दिल्ली।निवृत्त मान कर्मचारी 1995 पेंशन समन्वय समिति के बैनर तले आज राजधानी दिल्ली...

More like this

राष्ट्रपति भवन में पुतिन का भव्य स्वागत

नई दिल्ली।पुतिन का भारत दौरा आज दूसरे दिन भी जारी है। राष्ट्रपति भवन में...

हांगकांग में 35 मंजिलों वाली 8 इमारतें जलकर खाक, 44 लोगों की मौत

हांगकांग।हांगकांग के ताइ पो जिले में एक बड़े रिहायशी कॉम्प्लेक्स में भीषण आग लग...

ऑस्ट्रेलिया में सड़क हादसा, भारतीय महिला की मौत

मेलबर्न।ऑस्ट्रेलिया में तेज रफ्तार वाहन ने पैदल जा रही भारतीय महिला को टक्कर मार...