6.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'इससे सिर्फ संघर्ष ही बढ़ेगा', ब्रिटेन के यूक्रेन को टैंक भेजने के...

‘इससे सिर्फ संघर्ष ही बढ़ेगा’, ब्रिटेन के यूक्रेन को टैंक भेजने के फैसले पर बोला रूसी दूतावास

Published on

नई दिल्ली,

रूस और यूक्रेन के बीच करीब 11 महीने से युद्ध जारी है. दोनों देशों के बीच छिड़ी इस जंग में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं यूक्रेन कई इलाके तबाह होने से लाखों लोग बेघर हो चुके हैं. इस बीच ब्रिटेन ने यूक्रेन को टैंक भेजने का फैसला किया है. मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने इसकी पुष्टि की है कि ब्रिटेन यूक्रेन का समर्थन करने के लिए चैलेंजर 2 टैंक भेजा. अब इस पर रूसी दूतावास का भी बयान आया है.

दरअसल, रूसी दूतावास ने कहा है कि यूक्रेन को ब्रिटिश टैंक भेजे जाने से संघर्ष तेज ही होगा. अपनी ट्विटर हैंडल पर ब्रिटेन स्थित रूसी दूतावास ने कहा कि 14 जनवरी को प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद ब्रिटेन सरकार ने अपनी प्रेस-विज्ञप्ति में यूक्रेन को चैलेंजर 2 टैंक प्रदान करने की अपनी योजना की सैद्धांतिक रूप से पुष्टि की.

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन कीव को सशस्त्र करने और संघर्ष को बढ़ाने के मामले में शीर्ष नाटो सदस्य राज्य के रूप में अपनी स्थिति की पुष्टि करने का इरादा रखता है. युद्ध में टैंकों को भेजना दुश्मनी खत्म करने से बहुत दूर है. ये केवल युद्ध को बढ़ाने का काम करेगा.

‘यूक्रेन रासायनिक हथियारों के इस्तेमाल की योजना बना रहा’
बता दें कि इससे पहले दूतावास ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए यूक्रेन पर रूस के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बनाने का आरोप लगाया था. दूतावास ने शुक्रवार (स्थानीय समय) पर ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया. जिसमें दावा किया गया कि युद्ध बढ़ने पर यूक्रेन रूसी सैनिकों के खिलाफ रासायनिक हथियारों का इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है.

रूस ने बदला सेना का कमांडर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हाल ही में रूसी सेना का नया टॉप कमांडर नियुक्त किया है. पुतिन ने वालेरी गेरासिमोव को यूक्रेन युद्ध का जिम्मा सौंपा है. वर्तमान में वालेरी गेरासिमोव रूसी आर्म्ड फोर्स में जनरल स्टाफ के प्रमुख पद पर तैनात हैं. अब वालेरी गेरासिमोव यूक्रेन में रूसी सेना के विशेष सैन्य अभियान के प्रमुख होंगे. वहीं कमांडर सर्गेई सुरोविकिन को प्रमुख पद से हटाते हुए वालेरी गेरासिमो का डिप्टी बनाया गया है. रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को यह घोषणा की है. रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया कि वालेरी गेरासिमोव को ‘जॉइंट ग्रुपिंग ऑफ ट्रूप्स’ का कमांडर नियुक्त किया गया है. वहीं रूसी सेना के यूक्रेन में मौजूदा कमांडर सर्गेई सुरोविकिन को वालेरी गेरासिमोव का डिप्टी नियुक्त किया गया है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...