10.1 C
London
Saturday, March 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयअफगानिस्‍तान में तालिबान के राज में लौटा टूरिज्‍म, बामियान में बढ़ी पर्यटकों...

अफगानिस्‍तान में तालिबान के राज में लौटा टूरिज्‍म, बामियान में बढ़ी पर्यटकों की भीड़

Published on

पिछले साल अफगानिस्‍तान पर तालिबान (Taliban) ने 20 साल बाद कब्‍जा किया था। इस कब्‍जे को एक साल होने वाला है। एक साल पूरे होने से पहले यहां से एक अच्‍छी खबर आ रही है। अधिकारियों की मानें तो अफगानिस्‍तान के बामियान प्रांत में टूरिज्‍म में इजाफा देखा जा रहा है।बामियान में टूरिज्‍म सेंटर के मुखिया जुमा खान ने बताया है कि देश में पर्यटन को लेकर कोई समस्‍या नहीं है। सभी इलाकों और एतिहासिक जगहों पर पर्यटकों की संख्या आसानी से देखी जा सकती है। उन्‍होंने बताया है कि बामियान के सेंट्रल प्रांत में लगातार पर्यटक बढ़ रहे हैं और ये एक अच्‍छी खबर है। टूरिस्‍ट्स भी यहां पर आकर खुश हैं।

अब तक कितने पर्यटक
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक बामियान में पिछले कुछ हफ्तों में 30,000 से ज्‍यादा पर्यटकों की संख्‍या दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि इसमें अफगानिस्‍तान के आलावा दूसरे देशों के पर्यटक भी शामिल हैं।

​क्‍या है बामियान
बामियान, अफगानिस्‍तान की वो एतिहासिक जगह है जहां का इतिहास बौद्ध धर्म से जुड़ा है। इस हिस्‍से में भारी संख्‍या में विदेशी पर्यटक आते हैं।साल 2001 में तालिबान ने यहां पर बुद्ध की मूर्ति को तबाह कर दिया था।

​बहुत अच्‍छा लग रहा
एक पर्यटक लतुफ्ला ने कहा है कि वो जितनी बार यहां आते हैं, उतनी बार नई चीजें देखने को मिलती हैं और ये काफी अच्‍छी बात है। वहीं एक और पर्यटक ने कहा है कि देश के सूचना व‍िभाग की तरफ से इसका काफी ध्‍यान रखा जा रहा है।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में धूमधाम से मनाया गया श्री राम जन्मोत्सव

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध आस्था केंद्र दादाजी धाम मंदिर में शुक्रवार...

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन ने महापौर से की सौजन्य भेंट, औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भोपाल गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (जीआईए) के एक प्रतिनिधिमंडल ने महापौर महोदया से उनके कार्यालय में...

थ्रिफ्ट सोसायटी का बड़ा फैसला: सभी सदस्यों को उपहार में मिलेगा 3-सेट ट्रॉली बैग, संचालक मंडल ने दी मंजूरी

भोपाल थ्रिफ्ट सोसायटी के संचालक मंडल ने सदस्यों के हित में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया...

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी ₹10 घटी, कीमतों को स्थिर रखने का फैसला

केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में ₹10-₹10 प्रति लीटर की...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...