10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूरोप पर परमाणु हमले की ट्रेनिंग... रूसी नौसेना ने कर ली NATO...

यूरोप पर परमाणु हमले की ट्रेनिंग… रूसी नौसेना ने कर ली NATO से जंग की तैयारी! दस्तावेजों से खुुलासा

Published on

मॉस्को

रूस ने नाटो के साथ युद्ध की स्थिति में यूरोप पर परमाणु हमले की तैयारी कर ली है। इसके लिए रूसी नौसेना को खास तौर पर परमाणु मिसाइल फायरिंग की ट्रेनिंग भी दी गई है। यह खुलासा फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट में किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूसी नौसेना ने परमाणु हमले के लिए फ्रांस के पश्चिमी तट और ब्रिटेन के बैरो-इन-फर्नेस जैसे दूर के लक्ष्यों का चुनाव किया है। इसके लिए खासतौर पर नक्शे बनाए गए हैं और हमले की ट्रेनिंग की गई है। इस रिपोर्ट में 29 गुप्त रूसी सैन्य फाइलों का हवाला देते हुए बताया गया है कि मॉस्को ने नाटो जैसी महाशक्ति के साथ संघर्ष के शुरुआती चरणों में सामरिक परमाणु हथियारों के इस्तेमाल का अभ्यास किया है।

रूस ने की हमलों की ट्रेनिंग
फाइनेंशियल टाइम्स को मिले दस्तावेजों ने पश्चिमी यूरोप में रूस के व्यापक हमलों की योजना का खुलासा भी किया है। 2008 और 2014 के बीच तैयार किए गए इन दस्तावेजों में पारंपरिक या सामरिक परमाणु वारहेड वाली मिसाइलों के लिए लक्ष्यों का जिक्र है। इनमें परमाणु हथियारों के शुरुआती इस्तेमाल की योजना लिखी हुई है। दस्तावेजों में यह भी लिखा है कि रूस युद्धपोतों पर परमाणु हथियार तैनात कर सकता है। हालांकि, ऐसी तैनाती से किसी भीषण संघर्ष के छिड़ने या दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।

दुश्मन पर परमाणु हमले की मिली छूट
दस्तावेजों में लिखा है कि दुश्मन पर तेजी से, अचानक और उसके हमलों से पहले की कार्रवाई की जा सकती है। इसमें विभिन्न दिशाओं से बड़े पैमाने पर मिसाइल हमले के लिए भी तैयारी करने को कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि परमाणु हथियारों को आमतौर पर रूस के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए विनाश के अन्य साधनों के साथ इस्तेमाल के लिए नामित किया जाता है। फाइनेंशियल टाइम्स के अनुसार, जिन विश्लेषकों ने दस्तावेजों की जांच की, उन्होंने पाया कि रूसी नौसेना के लंबी दूरी के मिसाइल खतरे और रूस के परमाणु हथियारों के इस्तेमाल में संभावित तेजी नाटो के आकलन के अनुरूप हैं।

नाटो के 32 ठिकानों पर रूस की नजर
दस्तावेज के अनुसार, रूस की नजर नाटो के 32 ठिकानों पर है। जो नक्शा रूसी नौसेना के लिए बनाया गया है, उनमें यूरोप में स्थित नाटो के 32 सैन्य अड्डों को दर्शाया गया है। स्टिमसन सेंटर में कार्यरत पूर्व नाटो अधिकारी विलियम अल्बर्क ने कहा है कि यह पूरे यूरोप मे मैप किे गए लक्ष्यों का एक छोटा सा हिस्सा ही है। रूस की तैयारी इससे कई गुना बड़ी है। इनमें सैन्य और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे दोनों शामिल हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...