11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयPAK सैनिकों को लेकर जा रहा ट्रक 500 फीट गहरी खाई में...

PAK सैनिकों को लेकर जा रहा ट्रक 500 फीट गहरी खाई में गिरा, 9 की मौत

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के शौजाबाद इलाके में रविवार को सेना का एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 9 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और 4 घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेगुलर सैन्य ड्यूटी के दौरान सेना की गाड़ी खाई में जा गिरी, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ।

सभी घायलों को रावलपिंडी के संयुक्त सैन्य अस्पताल (सीएमएच) में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हातल गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में मौतों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका है। स्थानीय पुलिस ने कहा कि सेना का जवान एक ट्रक में सवार थे जो 500 फीट नीचे खाई में जा गिरा। मांग बजरी से 12 किलोमीटर पहले ही यह हादसा हुआ।

पाकिस्तानी सेना से ट्रेंड लश्कर का गाइड धरा गया
वहीं, जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में सेना के जवानों ने लश्कर-ए-तैयबा के ट्रेंड गाइड को गोली मारने के बाद गिरफ्तार कर लिया, जो पाकिस्तान सेना की खुफिया इकाई के लिए भी काम कर चुका है। अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के सब्जकोट गांव का निवासी 32 वर्षीय तबरीक हुसैन जब नियंत्रण रेखा पार करने की कोशिश कर रहा था, तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अधिकारियों के अनुसार, छह सालों में इसे दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। पिछली बार वह और उसका भाई 26 महीने तक सलाखों के पीछे रहे थे और उसके बाद उन्हें अमृतसर में अटारी-वाघा बॉर्डर से पाकिस्तान भेज दिया गया था। इस बार उसकी ‘फिदायीन’ हमला करने की योजना थी। जब सेना ने उसे घायल दशा में गिरफ्तार किया तो वह चिल्लाया, ‘ मैं मरने के लिए आया था, मुझे धोखा दे दिया। भाईजान मुझे यहां से निकालो।’

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...