18.7 C
London
Monday, April 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कनाडा में ही घिरे ट्रूडो,...

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बीच कनाडा में ही घिरे ट्रूडो, खुद की पार्टी के सांसद ने मांग लिया इस्तीफा

Published on

नई दिल्ली,

भारत और कनाडा के बीच कूटनीतिक तनाव जारी है. इस बीच कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से उनकी ही लिबरल पार्टी के सांसद ने इस्तीफा मांग लिया है. अब कनाडा में भी ट्रूडो के नेतृत्व पर सवाल उठ रहे हैं.लिबरल सांसद सीन केसी ने खुलकर ट्रूडो के इस्तीफे की मांग की है. सीबीसी न्यूज नेटवर्क के शो पावर एंड पॉलिटिक्स पर बात करते हुए, प्रिंस एडवर्ड आइलैंड के चार्लोटटाउन से सांसद सीन केसी ने कहा है कि मुझे अपने निर्वाचन क्षेत्र से स्पष्ट और मजबूत संदेश मिल रहा है कि अब ट्रूडो के जाने का समय आ गया है, और मैं इससे सहमत हूं.’

भारत-कनाडा संबंधों पर असर
जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे की मांग तब उठ रही है जब कनाडा भारत के साथ कूटनीतिक संघर्ष का सामना कर रहा है. खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के लिए भारत सरकार पर लगाए गए आरोपों ने दोनों देशों के बीच तनाव को और बढ़ा दिया है. भारत ने इन आरोपों को सख्ती से नकारा है और इसके जवाब में भारत ने कनाडा के 6 राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है वहीं अपने राजनयिकों को भी बुला लिया है, जिससे तनाव और गहरा गया है.

ट्रूडो के नेतृत्व पर उठ रहे सवाल
भारत कनाडा के विवाद के बीच ट्रूडो का नेतृत्व घरेलू मोर्चे पर भी संकट में है. मॉन्ट्रियल क्षेत्र के सांसद एंथनी हाउसफादर ने भी ट्रूडो के नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. एंथनी हाउसफादर ने ट्रूडो को पार्टी का नेतृत्व जारी रखना चाहिए या नहीं इस मुद्दे पर पार्टी के अंदर चर्चा करने के लिए कहा है.

हाउसफादर ने कहा,’मैं हमेशा अपनी पार्टी के नेता का समर्थन करता हूं, लेकिन इस बात पर पार्टी के भीतर गंभीर चर्चा होनी चाहिए कि अगले चुनाव में हमें किसके नेतृत्व की जरूरत है, और यह चर्चा मीडिया में नहीं, बल्कि कॉकस में होनी चाहिए.’

हालिया उप-चुनावों में लिबरल पार्टी के खराब प्रदर्शन से सांसदों में असंतोष और बढ़ गया है. मॉन्ट्रियल और टोरंटो जैसे क्षेत्रों में पार्टी ने समर्थन खो दिया है, जहां ब्लॉक क्यूबेक्वा और अन्य विपक्षी पार्टियों ने महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की है. मॉन्ट्रियल के ला सैल-एमार्ड-वर्दुन जिले में, लिबरल उम्मीदवार ब्लॉक क्यूबेक्वा के उम्मीदवार लुई-फिलिप सौवे से मामूली अंतर से हार गए, जिससे पार्टी की चुनावी तैयारी पर सवाल उठने लगे हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...