7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयट्रंप का अमेरिका या 'भाई' चीन, घबराई पाकिस्‍तानी सेना तो मुनीर को...

ट्रंप का अमेरिका या ‘भाई’ चीन, घबराई पाकिस्‍तानी सेना तो मुनीर को याद आया नेहरू का सिद्धांत, भारत के खिलाफ भड़काया

Published on

इस्‍लामाबाद

अमेरिका में डोनाल्‍ड ट्रंप के राष्‍ट्रपति बनते ही पाकिस्‍तान में घबराहट बढ़ गई है। अब तक आयरन ब्रदर चीन की ओर खुलकर बढ़ने का ऐलान करने वाले पाकिस्‍तान के सेना प्रमुख के सुर बदल गए हैं। पाकिस्‍तान के असली सर्वेसर्वा सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने कहा है कि चीन और अमेरिका में चल रहे तनाव के बीच पाकिस्‍तान गुटनिरपेक्ष नीति का पालन करेगा। जनरल मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्‍तान की लंबे समय से यह व‍िदेश नीति रही है कि वह किसी गुट में नहीं रहेगा। पाकिस्‍तानी सेना प्रमुख जिस गुट न‍िरपेक्ष नीति की मदद से ट्रंप के कोप से बचने का प्रयास कर रहे हैं, उसे भारत के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू ने दुनिया में आगे बढ़ाया था।

पंडित नेहरू ने साफ कर दिया था कि भारत और अन्‍य विकासशील देश किसी ब्‍लॉक में शामिल नहीं होंगे। अब इसे ही जनरल मुनीर भी दोहरा रहे हैं। जनरल मुनीर ने एक थिंक टैंक के कार्यक्रम में कहा, ‘हम किसी भी वैश्चिक संघर्ष का हिस्‍सा नहीं बनेंगे लेकिन हम दुनिया में शांति और स्थिरता के लिए अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।’ उन्‍होंने कहा कि पाकिस्‍तान की नीति रही है कि वह ब्‍लॉक पॉलिटिक्‍स से दूर रहता है और इस पर वह कायम है। व‍िश्‍लेषकों का कहना है कि जनरल मुनीर ने यह बयान ऐसे समय दिया है जब डोनाल्‍ड ट्रंप अमेरिका की कमान संभालने जा रहे हैं।

भारत के खिलाफ अमेरिका को भड़काया
ट्रंप अक्‍सर पहले भी पाकिस्‍तान को आतंकियों के समर्थन को लेकर फटकार लगा चुके हैं। इसी वजह से पाकिस्‍तान में डर का माहौल है। ट्रंप की वापसी से दुनिया में ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चीन के साथ अमेरिका की वैश्विक प्रतिस्‍पर्द्धा बढ़ सकती है। इसका न केवल आर्थिक सिस्‍टम बल्कि अंतरराष्‍ट्रीय गठबंधनों पर भी असर पड़ सकता है। पाकिस्‍तान जहां खुलकर चीन के साथ खड़ा है, वहीं अमेरिका और भारत रणनीतिक पार्टनर हैं। इससे पूरी दुनिया में एक नई विश्‍व व्‍यवस्‍था बन रही है।

पाकिस्‍तानी अखबार डॉन के मुताबिक जनरल मुनीर का यह बयान अमेरिका और चीन दोनों के लिए संदेश था। यही नहीं जनरल मुनीर ने अपने भाषण में कहीं भी चाइना पाकिस्‍तान आर्थिक कॉरिडोर का जिक्र तक नहीं किया। उन्‍होंने अमेरिका को यह दिखाने की कोशिश की कि पाकिस्‍तान एक तटस्‍थ देश है। जनरल मुनीर ने अमेरिका को लुभाने के लिए यह भी कहा कि पाकिस्‍तान का संयुक्‍त राष्‍ट्र शांति मिशन में अहम रोल है। पाकिस्‍तान के 181 सैनिक अपनी जान गंवा चुके हैं। जनरल मुनीर ने अमेरिका को भारत के खिलाफ उकसाने के लिए बीजेपी की नीतियों का मुद्दा उठाया और आरोप लगाया कि भारत की वर्तमान सरकार की नीति न केवल पाकिस्‍तान बल्कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के लिए खतरा बन गई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...