3.2 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयभारत-पाक‍ सीजफायर पर फिर आया ट्रंप का बयान, इस बार 'N' शब्द...

भारत-पाक‍ सीजफायर पर फिर आया ट्रंप का बयान, इस बार ‘N’ शब्द का नाम लेकर चेताया , जानें मतलब

Published on

वॉशिंगटन

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लगातार बयान दिए हैं। ट्रंप भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने का श्रेय लेने की कोशिश करते दिखे हैं। ऐसा ही दावा उन्होंने एक बार फिर किया है। उनका कहना है कि दोनों देशों के बीच तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया था और ‘N’ तक पहुंच गया था। N शब्द से ट्रंप का इशारा न्यूक्लियर युद्ध की ओर था। डोनाल्ड ट्रंप ने युद्धविराम में अमेरिकी भूमिका को ‘अपनी बड़ी सफलता’ बताया है। भारत सरकार ने ट्रंप के दावे को सीधे तौर पर नहीं माना है। भारतीय सेना का कहना है कि ये सीजफायर भारत और पाकिस्तान के DGMO के बीच बातचीत से तय हुआ।

डोनाल्ड ट्रंप ने फॉक्स न्यूज को दिए हालिया इंटरव्यू में भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर के सवाल पर कहा कि यह तनाव इतना बढ़ गया था कि परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगा था। ट्रंप ने कहा, ‘तनाव लगातार गहरा होता जा रहा था। इसमें अगला कदम ‘N’ होने वाला था। आप जानते ही हैं कि ‘N’ क्या है। यह ‘N’ बहुत ही बुरा(नास्टी) शब्द है।’ एक्सपर्ट का मानना है कि N का इस्तेमाल परमाणु के संदर्भ में किया है।

भारत ने कश्मीर में नकारा है तीसरा पक्ष
भारत सरकार ने हमेशा से कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को नकारा है। ट्रंप के बयान के बाद भी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट कहा कि भारत का हमेशा से यह रुख रहा है कि जम्मू और कश्मीर से जुड़े किसी भी मुद्दे को भारत और पाकिस्तान को आपस में ही सुलझाना होगा। इस बार भी भारत का यही रुख है।

डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने इससे पहले सीजफायर कराने दावा करते हुए कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता करने की पेशकश की थी। इसके बाद वॉशिंगटन ने अपना रुख बदलते हुए ‘सीधे द्विपक्षीय संचार’ का समर्थन किया। ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका की ओर से भारत-पाक पर आए बयान किसी स्पष्ट दिशा में ना जाकर गफलत ही ज्यादा पैदा कर रहे हैं।

ट्रंप के बयानों की चर्चा
भारत और पाकिस्तान के बीच 22 अप्रैल के बाद से ही तनातनी देखी जा रही है। 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद दोनों देशों में तनाव शुरू हुआ था। इसके बाद 6 मई की रात को भारत ने पाकिस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर हमले किए। इसके बाद दोनों देशों में हालात युद्ध जैसे हो गए। चार दिन के संघर्ष के बाद 10 मई को दोनों पक्षों ने सीजफायर का फैसला लिया। ट्रंप की ओर से सीजफायर होने के बाद से ही बयान आ रहे हैं।

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...