11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयFATF की ग्रे लिस्ट से बाहर आय UAE, इन देशों को भी...

FATF की ग्रे लिस्ट से बाहर आय UAE, इन देशों को भी मिली बड़ी राहत, नाम जानें

Published on

पेरिस

फ्रांस की राजधानी पेरिस में स्थित वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) नेसंयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को ग्रे लिस्ट से हटा दिया है। इसे यूएई के लिए एक बड़ी राहत मानी जा रही है। ग्रे लिस्ट में उन देशों को डाला जाता है, जो मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग से लड़ने के लिए सभी तरह के कदम नहीं उठाते हैं। पेरिस में एफएटीएफ की बैठक के बाद यूएई समेत कई देशों को ग्रे लिस्ट से बाहर निर्णय लिया गया है। एफएटीएफ ने मनी लॉन्ड्रिंग और टेरर फाइनेंसिंग से निपटने संबंधी नीतियों में सुधार को लेकर यूएई की सराहना की है।

FATF ने किन-किन देशों को निकाला
एफएटीएफ ने शुक्रवार को बैठकों के बाद एक बयान में कहा कि बारबाडोस, जिब्राल्टर और युगांडा को भी ‘ग्रे’ सूची से बाहर किया जाएगा। बयान में कहा गया है कि ये देश अब एफएटीएफ की बढ़ती निगरानी प्रक्रिया के तहत नहीं आएंगे। एफएटीएफ की सूची में शामिल देशों में निवेशक निवेश करने और कर्जदाता कर्ज देने से कतराते हैं, जिससे आयात, उत्पादन आदि प्रभावित होता है। साथ ही वैश्विक बैंक भी इन देशों में कारोबार करने से बचते हैं।

क्या है है FATF?
फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स को वित्तीय कार्रवाई कार्य बल भी कहा जाता है। यह एक अंतर-सरकारी निकाय है जिसे फ्रांस की राजधानी पेरिस में जी7 समूह के देशों ने 1989 में स्थापित किया था। इसका काम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनी लॉन्ड्रिंग, सामूहिक विनाश के हथियारों के प्रसार और टेरर फाइनेंसिंग पर निगाह रखना है। इसके अलावा एफएटीएफ फाइसेंस संबंधी मुद्दे पर कानूनी, विनियामक और परिचालन उपायों के प्रभावी कार्यान्वयन को बढ़ावा भी देता है। एफएटीएफ का निर्णय लेने वाला निकाय को एफएटीएफ प्लेनरी कहा जाता है। इसकी बैठक एक साल में तीन बार आयोजित की जाती है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...