10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूएई ने बदले वीजा से जुड़े ये नियम, भारतीयों पर भी होगा...

यूएई ने बदले वीजा से जुड़े ये नियम, भारतीयों पर भी होगा असर

Published on

नई दिल्ली,

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने पिछले कुछ समय में दूसरे देश से यूएई आने वाले यात्रियों को लेकर नियमों में कई बड़े बदलाव किए हैं. ताजा बदलाव अमीरात आईडी, विजिट वीजा और रेजीडेंसी वीजा की फीस बढ़ाने से जुड़ा है. यूएई सरकार के इस फैसले से विदेशी टूरिस्टों को संयुक्त अरब अमीरात में घूमना थोड़ा और महंगा पड़ेगा. यूएई सरकार के इस फैसले का असर काफी संख्या में भारतीयों पर पड़ सकता है.

दरअसल, हर साल सिर्फ भारत से ही भारी संख्या में सैलानी यूएई घूमने के लिए जाते हैं. इसके अलावा यूएई में रह रहे लाखों भारतीय प्रवासियों के परिवार के लोग भी उनसे मिलने के लिए भारत से यूएई पहुंचते हैं. फीस बढ़ाने से पहले भी यूएई सरकार कई बार इमिग्रेशन नियमों में बदलाव कर चुकी है. इसलिए हम आपको बता रहे हैं, ऐसे 6 नियम जिनमें हाल ही में बदलाव किया है. इन बदलावों का काफी असर भारतीयों पर भी पड़ रहा है.

यूएई में रहकर नहीं बढ़ेगा वीजा का समय
आप यूएई में हैं और आपका वीजा का समय खत्म होने वाला है तो आप अब वहीं रहकर उसे नहीं बढ़वा सकते हैं. यूएई के नए नियमों के अनुसार, अब आपको वीजा एक्सपायर होने के बाद देश से हर हाल में निकलना होगा.अगर आप वीजा का समय बढ़वाना चाहते हैं तो पहले आपको यूएई से बाहर जाना होगा और उसके बाद फिर से प्रवेश करना होगा, उसी हालत में आपके वीजा का समय बढ़ाया जाएगा.

विजिट और रेजिडेंस वीजा की फीस बढ़ाई
यूएई सरकार ने अमीरात आईडी जारी करने और विजिट व रेजिडेंस वीजा का शुल्क बढ़ा दिया है. अब इन कार्यों के लिए तय की गईं नई दरें लागू होंगी. अमीरात आईडी जारी करने के लिए अब 270 की जगह 370 दिरहम का शुल्क चुकाना होगा.वहीं यूएई में घूमने या रहने के लिए एक महीने का वीजा पाने के लिए भी 270 की जगह 370 दिरहम फीस देनी होगी.

पांच साल मल्टीपल एंट्री वीजा सिस्टम
यूएई पसंद करने वाले लोग अब पांच साल वाले वीजा के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं. जिसके पास यह वीजा होगा, वह पांच साल में कितनी भी बार यूएई आ सकता है. इसके साथ ही यह शख्स एक बार विजिट के 90 दिनों के समय को भी बढ़ा सकता है.

हालांकि, जो लोग इस वीजा के लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें कई प्रक्रिया से गुजरना होगा. इस वीजा को अप्लाई करने के लिए 6 महीने का बैंक बैलेंस प्रूफ, यूएई हेल्थ इंश्योरेंस प्रूफ, फ्लाइट टिकट की कॉपी और यूएई में जहां रुकोगे, वहां का प्रूफ देना होगा.

वीजा समय से ज्यादा रहने वालों पर कार्रवाई
यूएई में अगर कोई शख्स अपने वीजा के समय से ज्यादा रहता है तो उसे अब जुर्माना भरना होगा और साथ ही देश से बाहर जाने के लिए आउट पास या लीव परमिट बनवाना होगा. इसका खर्चा भी उस शख्स को खुद भरना होगा. हालांकि, आउट पास सिर्फ उन्हीं लोगों के लिए जरूरी है जो दुबई से अपने देशों के लिए निकलेंगे.

विजिट वीजा का समय 60 दिनों तक बढ़ा
काफी कोशिशों के बाद यूएई सरकार ने विजिट वीजा के समय को बढ़ाकर 60 दिन करने की अनुमति दी है. अब कोई अगर यूएई सिर्फ घूमने के लिए आया है, वह सबसे कम 30 और सबसे ज्यादा 60 दिनों तक के लिए वीजा अप्लाई कर सकता है.

दोस्त और रिश्तेदारों के आने के लिए एंट्री परमिट
अगर किसी का रिश्तेदार या दोस्त यूएई में रहता है तो वह इस सुविधा का लाभ ले सकता है. इसके लिए आने वाले शख्स को इस वीजा परमिट के तहत अप्लाई करना होगा. अप्लाई करते समय पर एक हजार दिरहम जमा भी करना होगा, जो जाते समय वापस दे दिए जाएंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...