18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल पर हमले के लिए UK ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध, स्पेस...

इजरायल पर हमले के लिए UK ने ईरान पर लगाए प्रतिबंध, स्पेस एजेंसी और सैन्य अधिकारियों को किया बैन

Published on

लंदन,

ब्रिटेन ने सोमवार को मिडिल ईस्ट को अस्थिर करने के प्रयास में कथित भूमिका के लिए ईरान के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों और संगठनों को टारगेट करते हुए नए प्रतिबंधों की घोषणा की. फॉरेन, कॉमनवेल्थ और डेवलेपमेंट ऑफिस (FCDO) ने कहा कि हालिया प्रतिबंध 1 अक्टूबर को इजराइल पर ईरान के हमले के जवाब में लगाए गए हैं.

ब्रिटेन के प्रतिबंध उन वरिष्ठ अधिकारियों को टारगेट करते हैं जो ईरानी सेना, ईरानी वायु सेना और आईआरजीसी खुफिया संगठन से जुड़े हुए हैं. प्रतिबंधों में एफपीएसडीबी (Farzanegan Propulsion Systems Design Bureau) को भी शामिल किया गया है, जो क्रूज मिसाइलों में इस्तेमाल किए जाने वाले हिस्सों को डिजाइन और निर्माण करता है.

ईरानी स्पेस एजेंसी पर भी लगाया प्रतिबंध
इसमें ईरानी स्पेस एजेंसी भी शामिल है, जो बैलिस्टिक मिसाइल डेवलेपमेंट में इस्तेमाल होने वाली टेक्नोलॉजी को विकसित करती है. विदेश सचिव डेविड लैमी ने कहा, ‘बार-बार चेतावनियों के बावजूद, ईरान और उसके प्रतिनिधियों की खतरनाक कार्रवाइयां मिडिल ईस्ट में तनाव को और बढ़ा रही हैं.’

‘तनाव को कम करने के लिए दबाव डालेंगे’
उन्होंने कहा, ‘इजरायल पर उसके बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद, हम ईरान को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं और उन लोगों को बेनकाब कर रहे हैं जिन्होंने इन कृत्यों को बढ़ावा दिया. सहयोगियों और भागीदारों के साथ, हम ईरान के खतरों को चुनौती देने के लिए आवश्यक उपाय करना जारी रखेंगे और पूरे क्षेत्र में तनाव कम करने के लिए दबाव डालेंगे.’

पहले से लगे हैं 400 से अधिक प्रतिबंध
लैमी ने यूरोपीय संघ (ईयू) विदेश मामलों की परिषद में सहयोगियों के साथ ईरान की कार्रवाइयों पर भी चर्चा की, जहां उन्होंने सोमवार को वार्ता के दौरान पूरे क्षेत्र में तनाव कम करने पर जोर दिया. एफसीडीओ ने कहा कि ब्रिटेन ने पहले से ही ईरान पर 400 से अधिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिसमें इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) और इजरायल पर हाल के हमले के लिए जिम्मेदार लोगों में से कई शामिल हैं.

Latest articles

महिला आरक्षण के समर्थन में कांग्रेस का पैदल मार्च: भोपाल में निकाली रैली, जीतू पटवारी बोले- विधानसभा में करेंगे महिला आरक्षण की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में महिला आरक्षण के मुद्दे पर सियासी संग्राम तेज...

भोपाल के अन्ना नगर गार्बेज स्टेशन में भीषण आग: 25 टन कचरा और रिसाइक्लिंग सामग्री खाक

भोपाल। राजधानी के अन्ना नगर स्थित गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन में शनिवार देर रात लगी...

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर भोपाल पुलिस सख्त: अप्रैल माह में वसूला 11 लाख से अधिक का जुर्माना

भोपाल। राजधानी की सड़कों पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के...

भोपाल में भीषण गर्मी का कहर: नर्सरी से 8वीं तक के स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी

भोपाल। राजधानी भोपाल में सूर्यदेव के तल्ख तेवरों और लगातार बढ़ रहे तापमान ने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...