9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयबैन हटने के बाद यूक्रेन ने दागीं 6 अमेरिकी मिसाइलें, रूस का...

बैन हटने के बाद यूक्रेन ने दागीं 6 अमेरिकी मिसाइलें, रूस का दावा

Published on

मॉस्को,

रूस के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि यूक्रेन ने रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में अमेरिका निर्मित छह ATACMS मिसाइलें दागीं. रूस का ने यह आरोप तब लगाया है, जब कुछ ही दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन द्वारा युद्ध में अमेरिका निर्मित हथियारों के उपयोग पर प्रतिबंधों में ढील देने का फैसला किया था. रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से समाचार एजेंसी द एसोसिएटेड प्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट के में कहा, ‘रूस की सेना ने 5 आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम, जिन्हें ATACMS के नाम से जाना जाता है, को मार गिराया और एक और सिस्टम को नष्ट कर दिया.’

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना द्वारा नष्ट किए गए ATACMS मिसाइलों का मलबा एक मिलिट्री फैसिलिटी में गिरा, जिस कारण वहां आग लग गई, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. एपी की रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन ने दावा किया कि उसने 18 नवंबर की आधी रात को ब्रांस्क में एक रूसी सैन्य हथियार डिपो पर हमला किया. हालांकि, यूक्रेन ने यह नहीं बताया कि उसने इस हमले में किन हथियारों का इस्तेमाल किया. यूक्रेनी सेना के प्रवक्ता ने बताया कि निशाना बनाए गए क्षेत्र में कई विस्फोट सुनाई दिए.

जो बाइडेन ने पिछले दिनों अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल को आसान बनाते हुए यूक्रेन को रूस के अंदर अधिक गहराई तक हमला करने के लिए अपने देश द्वारा आपूर्ति की गई लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की इजाजत दी थी. यह निर्णय रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन की उत्तरी सीमा पर उत्तर कोरियाई सैनिकों को तैनात करने के बाद आया. पुतिन की कोशिश यूक्रेनी सेना द्वारा कब्जे में लिए गए कई रूसी क्षेत्रों को पुनः प्राप्त करने की है.

रूस ने कहा है कि अमेरिकी निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलों के उपयोग की अनुमति देने का बाइडेन का निर्णय यूक्रेन-रूस युद्ध में तनाव के एक नए दौर की शुरुआत है. इससे पहले मंगलवार को पुतिन ने रूस की परमाणु नीति में एक अहम बदलाव को मंजूरी दी. इसके तहत अगर ​कोई देश किसी परमाणु शक्ति संपन्न देश की मदद से रूस को निशाना बनाकर ​मिसाइलें दागता है तो इसे दोनों देशों द्वारा संयुक्त हमला माना जाएगा. रूस इस हमले का जवाब WMD (Weapon of mass Destruction) से दे सकता है. इसका मतलब है परमाणु हमला.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...