10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयरूस ने 8 महीने में जितना कब्जाया, 8 दिन में यूक्रेन ने...

रूस ने 8 महीने में जितना कब्जाया, 8 दिन में यूक्रेन ने छीन ली उतनी जमीन, जेलेंस्की की सेना की ताकत देख हिल गए

Published on

मॉस्को:

यूक्रेन के जवाबी हमले से रूस हिल गया है। यूक्रेन ने छोटे हमले से आठ दिनों में उतनी रूसी जमीन पर कब्जा कर लिया है, जितनी पुतिन की सेना ने पिछले आठ महीने में यूक्रेन में कब्जाया था। रूसी राष्ट्रपति यूक्रेन के हमले से भड़के हैं और उन्होंने क्रेमलिन से दुश्मनों को बाहर निकालने के लिए और भी ज्यादा सैनिकों की तैनाती कुर्स्क में करने का आह्वान किया है। यूक्रेन ने 6 अगस्त को हमला किया था, जिसके बाद सैनिकों ने टैंकों और विमानों के बड़े काफिले के साथ धावा बोला। कीव ने मंगलवार को दावा किया कि उसने रूस की 74 बस्तियों और 1000 वर्ग किलोमीटर की जमीन कब्जा ली है।

यूक्रेनी जनरल ऑलेक्जेंडर सिर्स्की का कहना है कि जैसे-जैसे उनके सैनिक आगे बढ़ेंगे, यह आंकड़ा और भी बढ़ता रहेगा। टेलीग्राफ विश्लेषण का दावा है कि 2024 की शुरुआत के बाद से रूस यूक्रेन के अंदर सिर्फ 994 वर्ग किलोमीटर की जमीन पर कब्जा कर पाया है। रूस की ओर से जमीन कब्जाने की सटीक रिपोर्ट अलग-अलग हैं, हालांकि यूएस के इंस्टीट्यूट फॉर द स्टडी ऑफ वॉर (ISW) ने बताया कि पुतिन ने डोनेट्स्क के आसपास 1100 वर्ग किमी से ज्यादा का क्षेत्र कब्जाया है। लेकिन इस दौरान 3 लाख सैनिकों के खोने का दावा किया है, जिसमें कई मारे गए या गंभीर रूप से घायल हो गए।

यूक्रेन ने 1200 सैनिकों को पकड़ा
रूस के कुर्स्क इलाके में हताहतों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पुतिन की सेना यूक्रेनी सैनिकों को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। द सन की रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर यूक्रेनियों ने अपने हमले में रूसी सैनिकों को चौंकाते हुए लगभग 1200 को पकड़ लिया है। यह यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर जेलेंस्की के लिए आत्मविश्वास बढ़ाने वाला और पुतिन के लिए करारा झटका होगा। दूसरे विश्वयुद्ध के बाद से रूस पर यह पहला हमला है। रूसी सेना ने पहली बार अपनी धरती पर किसी हमले को महसूस किया है, जिसके बाद उन्होंने बेलगोरोड, ब्रांस्क और कुर्स्क के सीमावर्ती इलाकों में बड़ा आतंकी अभियान चलाया है।

रूस पर लगातार हवाई हमले जारी
रूस ने लड़ने के लिए टैंक, ट्रक और सैनिकों को भेजा है। युद्धग्रस्त इलाकों में दोनों सेनाएं एक दूसरे को तबाह करने के लिए हर रात हवाई हमला कर रही हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने आने वाले दिनों रूस में और भी अंदर तक जाने की कसम खाई है। पिछले दो वर्षों से वह रूसी सेना के साथ युद्ध लड़ रहे हैं। रूस के बेलगोरोड में बुधवार को आपातकाल की घोषणा कर दी गई, जो दिखाता है कि जेलेंस्की के हमले सफल साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के स्थानीय गवर्नर ने कहा कि पिछले 24 घंटों में उन्हें 23 ड्रोन हमलों का सामना करना पड़ा है। कुर्स्क के बाद बेलगोरोड दूसरा इलाका है, जहां यूक्रेनी सेना बढ़त बना रही है। यूक्रेन के हमले में सुसाइड ड्रोन और मिसाइल शामिल हैं। लगभग 117 ड्रोनों ने रूस के कम से कम नौ इलाकों को निशाना बनाया है।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...