9.5 C
London
Friday, March 27, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयडोनबास में यूक्रेनी सेना जीत की ओर, चेचेन कमांडर ने दी परमाणु...

डोनबास में यूक्रेनी सेना जीत की ओर, चेचेन कमांडर ने दी परमाणु हमले की धमकी

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार रात को ऐलान किया कि उनकी सेनाओं ने दक्षिणी यूक्रेन के दो कस्बों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया है. यूक्रेन लगातार दक्षिणी और पूर्वी इलाकों में अपने शहरों पर दोबारा कब्जा जमाता जा रहा है. जेलेंस्की का दावा है कि उनकी सेना ने खेरसन के दो इलाकों पर भी कब्जा कर लिया. यूक्रेन की सेनाओं के इस पलटवार से यह संभावना बढ़ रही है कि डोनबास के कई शहरों पर वह जीत की ओर बढ़ रही है.

जेलेंस्की ने रविवार रात को बताया कि यूक्रेन की सेना ने खेरसान क्षेत्र के अरखानहेल्स्के और मायरोलीबीविका की छोटी बस्तियों पर नियंत्रण पा लिया है. उन्होंने कहा कि यूक्रेन की सेना की सफलता दोनेत्स्क के लाइमैन  पर दोबारा कब्जे तक सीमित नहीं है. खेरसन के कई इलाकों पर दोबारा नियंत्रण कर लिया गया है.

रूस की ओर से लड़ रहे चेचेन कमांडर ने दी परमाणु हमले की धमकी
रूस के चेचन्या क्षेत्र के प्रमुख रमजान कादिरोव ने परमाणु हमले की सुगबुगाहट को हवा दे दी है. उन्होंने कहा है कि यूक्रेन से रूस को मिल रहे लगातार झटकों के बाद रूस को कम क्षमता के परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने पर विचार करना चाहिए.

पूर्वी यूक्रेन के लाइमैन के रूस के चंगुल से बाहर निकलने पर कादिरोव ने इसके लिए शीर्ष कमांडर्स पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, मेरी निजी राय में इस दिशा में और महत्वपूर्ण कदम उठाए जाने चाहिए. सीमावर्ती इलाकों में मार्शल लॉ लागू करने की घोषणा की जानी चाहिए और कम क्षमता के परमाणु हथियारों का भी इस्तेमाल किया जाना चाहिए.

बता दें कि दुनिया में रूस के पास सबसे बड़े परमाणु हथियारों का जखीरा है, जिसमें कम क्षमता के परमाणु हथियार भी हैं. कादिरोव के अलावा रूस के पूर्व राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदेव ने भी सुझाव दिया कि रूस को यूक्रेन के खिलाफ परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करना चाहिए.

रूस, यूक्रेन युद्ध में चेचन्या लड़ाकों की भूमिका
यूक्रेन युद्ध में चेचन्या लड़ाके बड़े जोर-शोर से मोर्चा संभाले हुए हैं. रूस की सेना में इन चेचन्या लड़ाकों की बड़ी अहम भूमिका है. खुद कादिरोव को पुतिन का करीबी समझा जाता है. पुतिन ने ही 2007 में कादिरोव को चेचन्या की बागडोर सौंपी थी.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर में रामनवमी शोभायात्रा में हुए शामिल — श्रीराम दरबार की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जोधपुर के घंटाघर क्षेत्र में आयोजित भव्य रामनवमी शोभायात्रा...

दादाजी धाम मंदिर में अष्टमी पर माँ महागौरी की भव्य महाआरती

भोपाल रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के प्रसिद्ध दादाजी धाम मंदिर में चैत्र नवरात्रि के...

भोपाल: निगम मुख्यालय पर मटका फोड़ प्रदर्शन; पानी के लिए तड़पे हिनोतिया आलम के रहवासी, एक महिला बेहोश

भोपाल राजधानी में गर्मी की दस्तक के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। गुरुवार...

विद्यार्थियों ने प्रयोगशाला उपकरणों की कार्यप्रणाली का किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

सांची कॉलेज ऑफ नर्सिंग साइंस में बी.एससी. नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा प्रयोगशाला...

More like this

इराक से अमेरिकी और नाटो (NATO) सेना की ‘घर वापसी’! क्या ईरान के डर से खाली किए गए सैन्य ठिकाने?

मिडिल ईस्ट के रणक्षेत्र से एक ऐसी खबर आई है जिसने पूरी दुनिया के...

असम में भाजपा की ताकत का प्रदर्शन, भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भरी हुंकार

विधानसभा चुनाव में पार्टी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार...